एक्सप्लोरर

Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर बोले DGP- हमने 24 घंटों के अंदर केस सुलझाया, आतंक-माफिया और ड्रग्स चुनौती

Ludhiana Court Blast: डीजीपी ने दावा किया कि हमने इस मामले को 24 घंटों के अंदर सुलझा दिया. उन्होंने बताया कि इस ब्लास्ट केस के आरोपी का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था.

Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट को लेकर आज चंडीगढ़ में पंजाब (Punjab) के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान डीजीपी ने दावा किया कि हमने इस मामले को 24 घंटों के अंदर सुलझा दिया. उन्होंने बताया कि इस ब्लास्ट केस के आरोपी का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था. उन्होंने कहा कि राज्य में आतंक-माफिया और ड्रग्स एक चुनौती है.

लुधियाना ब्लास्ट बहुत श​क्तिशाली ब्लास्ट था- डीजीपी

डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा, ''लुधियाना ब्लास्ट बहुत श​क्तिशाली ब्लास्ट था. मौके से हमें काफी लीड मिले हैं. मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला, मौके का जायज़ा करके हमें लगा ​कि मृतक विस्फोटक ला रहा था. जांच में हमें पुख्ता हो गया कि ये सही है.''
 
गगनदीप सिंह ने दिया विस्फोट को अंजाम- डीजीपी
 
डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने आगे कहा, ''लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में मारा गया व्यक्ति पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह विस्फोट को अंजाम दे रहा था. उन्हें 2019 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और ड्रग-तस्करी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद दो साल जेल में बिताए गए थे.''

इससे पहले जांच के दौरान पता चला था कि गगनदीप कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था. गगनदीप सिंह था पंजाब पुलिस का बर्खास्त हवलदार और ड्रग्स स्मग्लिंग केस में आरोपी भी था. इसके बाद देर रात पुलिस गगनदीप के भाई को जांच में सहयोग और पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है.''

बता दें कि गगन पंजाब के खन्ना का रहने वाला था. ये शख्स पुलिस में कॉन्स्टेबल था. अगस्त 2019 में उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget