एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Patiala Violence Update: पंजाब पुलिस ने बरजिंदर सिंह परवाना की पहचान मुख्य आरोपी और पटियाला में शुक्रवार की हिंसक घटना के मास्टरमाइंड के रूप में की है.

Mastermind Arrested in Patiala Violence: पंजाब में पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस ने शनिवार बरजिंदर सिंह परवाना की पहचान मुख्य आरोपी और शुक्रवार की घटना के मास्टरमाइंड के रूप में की थी. पटियाला रेंज के नए आईजी मुखविंदर सिंह छिना ने कहा था कि बरजिंदर सिंह परवाना एक आपराधिक प्रवृति वाला व्यक्ति है. उसके खिलाफ पहले से 4 प्राथमिकी दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि हिंसक झड़प को लेकर साजिश की जांच की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर हुई झड़प में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया और घटना के पीछे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजपुरा निवासी की पहचान की थी.

मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार

पुलिस ने दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में पहचाने गए दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी. शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा भड़काने के आरोप में हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया था. पटियाला रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक मुखविंदर सिंह छिना ने जानकारी देते हुए बताया था कि पटियाला में शुक्रवार की घटना के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और इनमें कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है. बता दें कि हिंदू संगठनों ने दावा किया था कि खालिस्तान विरोधी मार्च निकालने की वजह से बवाल हुआ. हालांत बिगड़े तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी. 

दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद बढ़ गया था तनाव

पटियाला में काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव काफी बढ़ गया था. जानकारी के मुताबिक मार्च निकालने के विवाद में दो गुटों झगड़ा हुआ था. दोनों गुटों में तलवारें चलीं, पत्थरबाजी हुई. इस झड़प में पुलिस समेत कई लोग जख्मी हो गए थे. तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था. वहीं, पटियाला हिंसा को लेकर सियासत भी तेज हो गई. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने कहा था कि झगड़ा शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में हुआ था. वही कांग्रेस और बीजेपी ने हिंसा को लेकर AAP की भगवंत मान सरकार की नाकामी करार दिया.

ये भी पढ़ें:

तीन बैचमेट्स के हाथों में देश की सेनाओं की कमान, NDA के इस कोर्स के साथी हैं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स चीफ

Lakhimpur Kheri: संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य 5 मई को करेंगे लखीमपुर खीरी का दौरा, ये है वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget