एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala News: 'सुरक्षा घटाने से हुई हत्या', सिद्धू मूसेवाला मर्डर पर पंजाब सरकार का SC में कबूलनामा

Punjab Govt on Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29, 2022 को उनके गांव मनसा में कर दी गई थी. इस हत्या पर अब सरकार ने बड़ा कबूलनामा किया है.

Sidhu Moosewala Death: सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार ने कबूल किया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या सुरक्षा में कमी की वजह से हुई है. पंजाब सरकार के वकील एडवोकेट जनरल गुरमिंद्र सिंह गैरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में इस बात को स्वीकार किया है. शीर्ष अदालत में कबूलनामे के बाद मूसेवाला के ​पिता बलकौर सिंह सरकार पर हमलावर हो गए हैं. शिरोमणि अकाली दल ने भी सिंगर की हत्या पर सरकार को घेरा है. 

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि सरकार को अपने कबूलनामे के बाद उन लोगों पर एफआईआर करनी चाहिए, जिनकी वजह से सुरक्षा घटाई गई. उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए कहा कि सच जुबान पर आ ही जाता है. इस हत्या में आरोपियों की भूमिका से ज्यादा पंजाब सरकार का रोल है. लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से डेढ़ साल पहले इंटरव्यू दिया, लेकिन सरकार अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाई है.

पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहद खराब

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि मूसेवाला की हत्या के मामले में सरकार के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर वापस लेने के दो दिनों के भीतर ही सिंगर की हत्या हुई. मूसेवाला के परिजन भी यही बात कह रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ सिंगर की सुरक्षा घटाई, बल्कि बिश्नोई को जेल से इंटरव्यू की इजाजत भी दी. इससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. 

सरकार ने कम की थी मूसेवाला की सुरक्षा

दरअसल, पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में 4 सुरक्षाकर्मी लगाए हुए थे, जिसे घटाकर दो कर दिया गया था. इसका फायदा उठाकर गोल्डी बरार ने अपने शूटर्स को सिंगर की हत्या के लिए भेजा. पुलिस इस बात को चार्जशीट में भी कबूल चुकी है. पुलिस ने 26 मई को सुरक्षा घटाई और फिर 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. पंजाब सरकार ने उस समय मूसेवाला समेत 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा घटाई थी. 

यह भी पढ़ें: रविवार शाम 5 बजे सिद्धू की मौत, 658 दिन बाद रविवार सुबह 5 बजे जूनियर का जन्म, फिर से लौटा मूसेवाला! किस्मत का अजब संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली लाश
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली लाश
PNB करेंसी चेस्ट मामले में NIA का शिकंजा! फरार बैंक मैनेजर अरेस्ट
PNB करेंसी चेस्ट मामले में NIA का शिकंजा! फरार बैंक मैनेजर अरेस्ट
वंदे मातरम् विवाद: पूरे गीत पर वेणुगोपाल को ऐतराज, बोले - 'हम चाहते हैं...'
वंदे मातरम् विवाद: पूरे गीत पर वेणुगोपाल को ऐतराज, बोले - 'हम चाहते हैं...'

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget