एक्सप्लोरर

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 184 की हटाई VIP सुरक्षा

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी और उनके परिवार, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह को भी वीआईपी सुरक्षा मिली थी जिन्हें पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब हटा लिया है.

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 184 लोगों की वीआईपी सिक्योरिटी हटा ली है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री सहित कई विधायक शामिल हैं जिन्हें पंजाब सरकार ने प्राइवेट सिक्योरिटी दे रखी थी. इन नेताओं के साथ लगभग 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती थी. अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुरदर्शन बराड़, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे) के परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके परिवार के सदस्यों को भी वीआईपी सुरक्षा मिली थी जिन्हें पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब हटा लिया है.

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्रियों सुरजीत सिंह रखड़ा और बीबी जागीर कौर, तोता सिंह (शिरोमणि अकाली दल मोगा), कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, संतोष चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा की सुरक्षा भी वापस लेने का आदेश दे दिया है.

बीजेपी नेताओं की भी हटाई सुरक्षा

पंजाब सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बग्गा, बीजेपी की स्टार प्रचारक माही गिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह कोहली के भी सुरक्षाकर्मियों को अब पंजाब सरकार के आदेश से हटा लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के विशेष आदेश पर जिन लोगों को पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रदान की थी पंजाब सरकार ने सिर्फ उन लोगों से सुरक्षा नहीं हटाई है. आपको बता दें कि इसके पहले 12 मार्च को भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 122 सांसदों और विधायकों की वीआईपी सिक्योरिटी हटाई थी. 

विधायकों की पेंशन पर भी भगवंत मान ने उठाए थे सवाल

इसके पहले भगवंत मान का पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे, पूर्व विधायकों को अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी. इस वीडियो में उन्होंने ये भी कहा था, भले ही कोई विधायक 5 से 10 साल से चुनाव जीतकर आ रहा हो लेकिन उसे अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी बाकी का पैसा अब लोगों के कल्याण की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा.

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में AFSPA को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Jahangirpuri Violence: क्या झूठ बोल रहा है नाबालिग का परिवार? बोन टेस्ट कराने के लिए कोर्ट जाएगी दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget