एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Murder: 'पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए', मूसेवाला की हत्या पर बोली कांग्रेस, राहुल गांधी ने भी जताया दु:ख

Sidhu Moosewala Killed: वारिंग ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के बाद ही उन्हें मानसा में गोलियों से छलनी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है

Sidhu Moosewala Killed in Punjab: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला (Sidhu Moosewala) की हत्या को लेकर कांग्रेस ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बर्खास्त करने की रविवार को मांग की और कहा कि प्रदेश सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है. गायक मूसावाला से सुरक्षा कवच वापस लिए जाने के एक दिन बाद रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. मानसा के पुलिस उपाधीक्षक गोबिंदर सिंह ने कहा कि मूसावाला (27) पर तब हमला किया गया जब वह ‘जवाहर के’ गांव में अपनी जीप पर सवार थे. उन्होंने बताया कि मूसावाला को कई गोलिया लगीं.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस के होनहार नेता और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या से वह बहुत दुखी और स्तब्ध हैं. गांधी ने कहा, ‘मूसावाला के प्रियजनों और दुनियाभर के उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.’ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा और मैं हैरान हूं. हमने सिद्धू मूसावाला के रूप में कांग्रेस का एक होनहार सितारा खो दिया है.’ वारिंग ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के बाद ही उन्हें मानसा में गोलियों से छलनी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है और इसे बर्खास्त किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Shot Dead: सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या- 7 राउंड हुई फायरिंग, सीएम बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

सुरजेवाला ने कही ये बात

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मूसावाला की दिनदहाड़े हत्या पर गहरा दुख जताया. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब और दुनियाभर के पंजाबियों ने लोगों से जुड़ाव रखने वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था. दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.’’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मूसावाला की हत्या पार्टी और पूरे देश के लिए एक भयानक सदमा है. काग्रेस ने अपने ट्वीट में उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना जताई है. कांग्रेस ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह एकजुट और अडिग है. मानसा के चिकित्सक डॉ. रंजीत राय ने संवाददाताओं को बताया कि मूसावाला को सिविल अस्पताल में मृत लाया गया था. हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में मूसावाला मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन आप उम्मीदवार विजय सिंगला से हार गए थे.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों और किसने की? सामने आया बड़ा सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget