एक्सप्लोरर

Punjab Election: भगवंत मान को CM चेहरा बनाने पर BJP ने AAP पर किया हमला, कहा- पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगरूर के सांसद भगवंत (Bhagwant Mann ) मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथों लिया. बीजेपी ने कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी 'शराब नीति' भी घोषित कर दी.

बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला जनता अपने मतों से करती है ना कि मिस्ड कॉल्स से. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी. जो पंजाब नशे से लड़ रहा है, उसे यह पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है."

'जनता चुनेगी अपना सीएम' नामक अभियान 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के लिए आप ने मिस्ड कॉल्स के जरिए 'जनता चुनेगी अपना सीएम' नामक अभियान चलाया था. चुग ने कहा कि पंजाब की जनता तय करेगी कि नायक किसे बनाना है.

Punjab Election: भगवंत मान को CM चेहरा बनाने पर BJP ने AAP पर किया हमला, कहा- पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी

उन्होंने आरोप लगाया, "जिस व्यक्ति के खिलाफ उसी की पार्टी के दूसरे सहयोगी ने लिखित दरख्वास्त दी थी कि उसके साथ बैठना मुश्किल है, क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आती है. ऐसे लोग पंजाब का क्या करेंगे, यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से वह इसका जवाब देगी."

भगवंत मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है. पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में 'आप' एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है. गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही ये बात

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget