एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग का दल, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा

Punjab Election 2022: आगामी पंजाब चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग का एक दल दो दिवसीय दौरे के लिए वहां जाएगा.

Punjab Election 2022: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग का एक दल प्रदेश का दौरा करेगा. चुनाव आयोगा का यह दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचेगा. चुनाव आयोग का यह दल पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने की कड़ी में यह पहला दौरा होगा. ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी में तारीखों की घोषणा कर सकता है. 

चुनाव आयोग का यह दल बुधवार और गुरुवार तक पंजाब में रहकर कई तरह की जानकारी हासिल करेगा. जिसके बाद आयोग का एक दल अगले हफ्ते गोवा का दौरा कर सकता है. गोवा के दौरे से लौटने के बाद निर्वाचन आयोग का यह दल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर का दौरा कर सकता है.

Pfizer Covid-19 Pill: ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ कितना प्रभावी है फाइजर की कोविड-19 दवा? जानें

बता दें कि चुनाव आयोग का दल आमतौर पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ऐसे राज्यों का दौरा करता है, जहां चुनाव होने वाले हों. इन्हीं दौरे के बाद आयोग की ओर से गठित यह टीम राज्यों में प्रस्तावित चुनाव को लेकर तारीख और चरण को लेकर सुझाव देते हैं.

पंजाब दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए राज्य के अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों से मिलेंगे.

बता दें कि पंजाब में सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने कमर कस ली है. सभी दलों की ओर से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से ही तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं.

BJP CM Ayodhya Visit: जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्मभूमि पहुंच कर करेंगे पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget