एक्सप्लोरर

Pfizer Covid-19 Pill: ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ कितना प्रभावी है फाइजर की कोविड-19 दवा? जानें

Pfizer Covid-19 Pill: फाइजर कंपनी ने कहा है कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 दवा ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है. कंपनी ने बताया कि 2,250 लोगों पर अध्ययन किए गए हैं.

Pfizer Covid-19 Pill: कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के दस्तक देने के बाद से इसके खिलाफ वैक्सीन के असर को लेकर पर विशेषज्ञों का मंथन लगातार जारी है. इस बीज, फाइजर (Pfizer) कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 दवा (गोली) ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है. कंपनी ने बताया कि 2,250 लोगों पर अध्ययन किए गए, जिसके पूर्ण नतीजे में वायरस के खिलाफ गोली यानी दवा के आशाजनक नतीजे की पुष्टि हुई है. 

कंपनी ने कहा कि ये एक्सपेरिमेंटल एंटीवायरल दवा कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक कम कर दिया, जब कोविड-19 के शुरुआती लक्षणों के तुरंत बाद लिया गया. कंपनी ने बताया कि अलग-अलग प्रयोगशाला परीक्षण से पता चलता है कि दवा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खिलाफ प्रभावी है. 

लाखों लोगों का बचाया जा सकता है जान

नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद अमेरिका में फिर से कोविड-19 से मौत और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. ऐसे में एक्सपेरिमेंटल एंटीवायरल दवा से अमेरिका में 8,00000 लोगों को मौत से बचाया जा सकता है. अमेरिका में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट ठंड के मौसम और इंडोर सभाएं आयोजित करते के चलते तेजी से फैला था, हालांकि ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर यहां के स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं. 

दवा के इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जल्द ही घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है कि फाइजर की गोली और इससे पहले फाइजर की प्रतिस्पर्धी कंपनी मर्क के कोविड-19 की गोली अधिकृत करना है या नहीं, जिसे कई हफ्ते पहले नियामकों को प्रस्तुत किया गया था. अगर इन गोलियों के इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिकी किसी भी फार्मेसी से कोविड-19 दवा घर ला सकते हैं.

गौरतलब है कि फाइजर से पहले मर्क ने कोविड-19 की दवा के निर्माण का दावा किया था. ब्रिटेन मर्क की दवा को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भी दे चुका है. मर्क की दवा दुनिया में कोरोना वायरस की पहली गोली है. वहीं, फाइजर का दावा है कि उसकी गोली मर्क की तुलना में ज्यादा प्रभावी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: CM योगी पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- जानते थे कि कोई भी नदी साफ नहीं, इसलिए मां गंगा में नहीं लगाई डुबकी


Covid 19: क्या ओमिक्रोन के खिलाफ कारगर होगी बूस्टर डोज? कब होगी भारत में शुरुआत, एक्सपर्ट्स ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget