एक्सप्लोरर

Punjab Election: पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा- केजरीवाल पहले गलती करते हैं फिर माफी मांगते हैं, पंजाब में 200 करोड़ के होर्डिंग कहां से लगे?

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बेइमान आदमी कहने पर मैंने पार्टी से केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दायर करने इजाजत मांगी है. मेरे पास होर्डिंग लगाने के पैसे नहीं हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच चमकौर साहिब (Chamkaur Sahib) से चुनाव की शुरुआत करने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करवाया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरा चौथा चुनाव है. केजरीवाल से कहूंगा कि लाइन पार नहीं करनी चाहिए. ये पहले भी लाइन पार कर चुके हैं और फिर माफी मांगते हैं. गडकरी, जेटली, मजीठिया से माफी मांगी. राजनीति में कोई शिष्टाचार है कि नहीं? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) खुद को काबू में रखें.

सीएम चन्नी का केजरीवाल पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि जब मैंने इन्हें काला अंग्रेज कहा तो कहते हैं कि क्या मेरे से रिश्ता करवाना है? मेरे घर की महिलाओं पर चले गए! पैसा किसी के यहां पकड़ाया. मुझे क्यों घसीटा जा रहा है. पैसे मेरे घर से नहीं पकड़े गए, वरना ED मेरे घर रेड करती. मैंने पार्टी से इजाजत मांगी कि मैं केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करूं (बेईमान आदमी कहने पर). मेरे पास होर्डिंग लगाने के पैसे नहीं हैं. केजरीवाल के 200 करोड़ के होर्डिंग पंजाब में लगे हैं, मीडिया में विज्ञापन चल रहे हैं. ये पैसा कहां से आ रहा है? गोवा से लेकर उत्तराखंड तक केजरीवाल के होर्डिंग लगे हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है?

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी लॉन्च करेगी अपना कैंपेन, 'यूपी में फिर एक बार भाजपा सरकार' का होगा नारा

मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं-चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए पूछा कि कहते हैं कि 21 लाख लोगों की राय ली गई. इस पर धर्मवीर गांधी ने सवाल उठाए हैं. इसका हिसाब दो. कहते हैं कि शराब छुड़ा के भगत सिंह बनाएंगे, स्टेज चलाना और सरकार चलाने में फर्क है. ईडी की छापेमारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे घर में पैसे नहीं मिले. मुझे घसीटना सही नहीं है. ये बर्दाश्त नहीं हो सकता. मुझे मानहानि का मुदकमा दर्ज करना पड़ेगा. सीएम के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने पर 3 महीने सीएम बन के ही बहुत कुछ पा लिया. मुझे मरवाओगे क्या? बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 फरवरी को चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें:

Corona Test: दिल्ली में RT-PCR टेस्ट हुआ सस्ता, प्राइवेट लैब अब इससे ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget