एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: BJP-अमरिंदर सिंह की पार्टी के बीच सीटों पर बनी बात! सोमवार को फॉर्मूले को दिया जा सकता है अंतिम रूप

BJP- Amarinder Singh Party Alliance: कुल 117 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 70 से 82 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और शेष सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा को पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की हाल ही में गठित पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) के सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Vidha Sabha) के लिए सीटों के बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद है. इस गठबंधन में अकाली दल संयुक्त के सुखदेव सिंह ढींढसा के शामिल होने के संकेत हैं. सूत्रों के मुताबिक BJP गठबंधन में बड़ी सहयोगी होगी. सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व सोमवार यानी 27 दिसंबर को बैठक कर सीटों के बंटवारे और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए सीटों पर विचार करने के लिए बैठक करेंगे. कुल 117 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 70 से 82 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और शेष सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा को पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) सोमवार दोपहर कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और सुखी सिंह ढींढसा से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में पंजाब का NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा. अमरिंदर सिंह को राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sinh Sidhu) के साथ सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देना पड़ा था. कांग्रेस ने तब अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की जगह चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) राज्य के मुख्यमंत्री का पद सौंपा था, जिसके बाद कैप्टन ने अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी.

माना जा रहा है कि टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस से उपेक्षित कुछ कार्यकर्ता बीजेपी के साथ भी जुड़ेंगे. फिलहाल पंजाब  की राजनीति में बीजेपी भी फूंक-फूंककर कदम उठा रही है. खुद अमित शाह इस बार पंजाब की राजनीति में खास तौर पर दिलचस्पी ले रहे हैं. अमित शाह का मानना है कि पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) बीजेपी के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है. यहां BJP को स्थापित करने का ये सबसे अच्छा मौका है. सूत्रों के मुताबिक गठबंधन को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही BJP के बड़े नेताओं के कार्यक्रमों, रैलियों और जनसभाओं को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget