एक्सप्लोरर

पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस ने सभी चार सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार

पंजाब उपचुनाव के लिए आज कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप सिंह संधू दाखा से चुनाव लड़ेंगे.

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ कांगेस ने राज्य की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जबकि विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने केवल एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है. पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को कराये जायेंगे. इनमें फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां शामिल है.

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप सिंह संधू दाखा से चुनाव लड़ेंगे जबकि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमिंदर आंवला जलालाबाद से चुनावी मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस ने पंजाब में इंदु बाला को मुकेरियां से जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा (सु) से उम्मीदवार बनाया गया है.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज शाम ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि आने वाले उपचुनाव में हमें जीत मिलेगी. राज्य के लोग विपक्षी दल की विभाजनकारी एवं प्रतिगामी नीतियों को एक बार फिर खारिज कर देंगे. ’

शिरोमणि अकाली दल ने भी किया ये एलान 

शिरोमणि अकाली दल ने दाखा विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को उम्मीदवार बनाया है.

शिरोमणि अकाली दल प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने सोमवार की शाम ट्वीट कर बताया, ‘‘(शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष) सुखबीर सिंह बादल ने दाखा विधानसभा उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदेश की चार सीटों में से दाखा और जलालाबाद से शिरोमणि अकाली दल चुनाव लड़ेगा जबकि फगवाड़ा और मुकेरियां सीट से भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी.

पंजाब के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन के पहले दिन आज चारों सीटों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल के 13 और आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं. भाजपा और लोक इंसाफ पार्टी के दो-दो विधायक हैं.

ये भी पढ़ें

जब अधिकारियों ने कोई गलती नहीं की तो फिर चिदंबरम कैसे जिम्मेदार: मनमोहन सिंह

बाल-बाल बचे असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

LNG Deal: अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी ने किया ऐसा करार जिससे एक नहीं बल्कि पांच फायदे होंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget