एक्सप्लोरर

Punjab में PM Modi की सुरक्षा में चूक के मामले पर CM चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कुछ कहा? जानिए सब कुछ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की कोई बात नहीं है. पीएम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था.

Punjab CM Charanjit Channi PC: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लौटकर जाना पड़ा इसके लिए हमें खेद है. उन्होंने बताया कि रात को प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा दिया गया था. चन्नी ने कहा कि हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात गलत है. 

सीएम चन्नी ने कहा, "हम पीएम मोदी का पूरा सत्कार करते हैं. मुझे खुद उनको रिसीव करना था. पहले मेरा कार्यक्रम था, बठिंडा में उनको रिसीव करने का और फिरोजपुर जाने का. मुझे उनके साथ बैठक भी करनी थी. रैली में मुझे नहीं जाना था. रैली में पीएम (नरेंद्र मोदी) को जाना था. मैंने अपने अपने वित्त मंत्री की ड्यूटी लगाई थी कि वो पीएम का स्वागत करें. अपने विधायक पिंकी की भी ड्यूटी लगाई थी, फिरोजपुर में स्वागत करने के लिए."

बीजेपी राजनीति न करे: चन्नी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की कोई बात नहीं है. पीएम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ है." उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता इस मामले पर राजनीति न करें. मामले पर बेवजह राजनीति नहीं होनी चाहिए. सीएम चन्नी ने कहा कि मैं किसानों पर लाठियां नहीं चला सकता हूं. अपनी सफाई पेश करने के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कुछ है तो हम जांच कराएंगे.

पीएम मोदी का कार्यक्रम दिल्ली से तय था

चरणजीत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम दिल्ली से तय था. उन्होंने सड़क मार्ग से सफर करने को लेकर कहा कि हमें ऐसी कोई भी सूचना नहीं थी कि पीएम को सड़क से जाना है. ये उनकी ही टीम ने तय किया कि सड़क से जाना है. उन्होंने कहा, "एनएसजी की सारी टीम आई हुई थी. सिटिंग अरेंजमेंट करने का काम भी पीएम मोदी के विभाग के पास था. सब कुछ पीएम के विभाग से ही देखा जा रहा था. उन्होंने ये भी कहा कि हमारा कंट्रोल वहां नही था, सब कुछ केंद्र सरकार ही देख रही थी.

 

पंजाब पुलिस सुरक्षा के लिए सक्षम- चन्नी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के काफिले पर कोई हमला नहीं हुआ. पंजाब पुलिस सुरक्षा के लिए सक्षम है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी एक दम से सड़क पर ट्रॉली लगा कर बैठ गए थे. इसमें किसी भी तरह का खतरा नहीं था. चन्नी ने कहा कि किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. आज से नहीं पहले से ही कर रहे हैं. मैं अपने किसानों पर गोली और लाठी नहीं चलाने वाला. एक साल किसान दिल्ली में भी बैठे, वहां किसानों ने किसी का नुकसान नहीं किया.

सीएम चन्नी ने कहा, "पहले भी दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ उनकी कुछ मांग थी जो 1 साल बाद पूरी हुई. आज भी अगर कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने रास्ते पर आ गया तो इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहिए. राजनीति नहीं होनी चाहिए. मेरी गाड़ी के आगे भी कल रात कई लोग आकर बैठ गए थे, हमने गाड़ियां वापिस लीं और दूसरे रास्ते से चले गए. इसका मतलब ये थोड़ी है कि मैं उनपर पर्चा दर्ज (केस) कर दूं.

कल मुझे हरियाणा के सीएम के घर के बाहर रोका था. यूटी पुलिस है, रात को मुझे रोका है, ये राजनीतिक प्रदर्शन था. इसमें सुरक्षा का कोई मुद्दा नहीं है. अगर कोई मेरा रस्ता रोकता है तो मैं ये थोड़ी कहूंगा कि हरियाणा का सीएम इस्तीफा दे दे.

PM Modi's Rally Cancelled: बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

Omicron Threat: कोविड के होम आइसोलेशन और इलाज को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें, दिल्ली ब्रिक्स में दिखा पीएम मोदी की कूटनीति का दम
3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें, दिल्ली ब्रिक्स में दिखा पीएम मोदी की कूटनीति का दम
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
'BJP के कई नेता कांग्रेस में...', कर्नाटक CM डीके शिवकुमार का बड़ा दावा
'BJP के कई नेता कांग्रेस में...', कर्नाटक CM डीके शिवकुमार का बड़ा दावा

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, पाकिस्तान पर प्रहार! | PM Modi | Xi Jinping
Rohit Saraf ने The Revolutionaries, Unsung Heroes और Female Fans पर की खुलकर बात
Playground 5 Finale में Karan Kundrra का Elvish Yadav और Tejasswi पर मजेदार तंज, Clash पर बड़ा Dig
Neena Gupta ने 67 की उम्र में ‘I Am Pregnant’ कहकर मचाई हलचल, जानिए क्या है पूरा सच
YRKKH: Kabir और Maira का चोरी-छिपे रोमांस, क्या अब होगा बड़ा खुलासा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
शहबाज शरीफ ने पेट्रोल पर किया ऑफर का ऐलान, ये तो अलग ही स्कीम है!
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
मराठी एक्टर के 'सुसाइड' वाले पोस्ट से हड़कंप, ढूंढने निकली पुलिस तो हुआ खुलासा
BRICS समिट को लेकर सुभाष घई ने PM मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
ब्रिक्स समिट को लेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
अरविंद केजरीवाल ने किया गठबंधन का ऐलान, विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल?
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
बकरी पालन में कौनसी नस्ल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा? जान लें
बकरी पालन में कौनसी नस्ल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा? जान लें
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
क्या गुंडा बनेगा रे तू, दुकान लूटने आए लुटेरे का बच्चे ने बनाया भूत
Embed widget