पंजाब के CM अमरिंदर सिंह को जेल में बंद कैदी ने दी धमकी, वीडियो वायरल
पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह नाम के कैदी ने वीडियो अपलोड करने के लिए किसी अन्य कैदी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. इसमें देखा जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को धमकी दे रहा है.

चंडीगढ़: फरीदकोट सेंट्रल जेल में बंद हत्या के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो अपलोड कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धमकी दी है. पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह नाम के कैदी ने वीडियो अपलोड करने के लिए किसी अन्य कैदी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. इसमें देखा जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहा है. वह धमकी भरे लहजे में कह रहा है, ''तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और भगवान ने उसे ये जिम्मेदारी सौंपी है.''
गोविंद सिंह अमरिंदर सिंह पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहा है. वीडियो में वह कह रहा है, ''अमरिंदर सिंह तुम्हें स्वर्ण मंदिर जाकर ऊपरवाले से माफी मांगनी चाहिए कि तुमने झूठा वादा किया. पंजाब में नशीले ड्रग्स आसानी से हर जगह मिल रहे हैं और मेरे भाई बहन भी इसकी लत में आ गए हैं.''
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फरीदकोट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और गोविंद और कुलदीप सिंह (जिसका मोबाइल इस्तेमाल किया गया) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
वक्त-पैसे दोनों की बचत: मेट्रो की मैजेंटा लाइन शुरू, नोएडा से एयरपोर्ट जानें में आसानी
Source: IOCL

























