एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बोले भगवंत मान, कहा- हम लोगों का जनादेश...

आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है.

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी, लेकिन उससे एबीपी न्यूज और सी वोटर का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है. यानी वह राज्य में सरकार बनाने के करीब है. पंजाब विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 59 है. इस बीच, आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि जो भी नतीजे आए, हम लोगों का जनादेश मानेंगे. 

भगवंत मान ने कहा, 'अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है. 10 तारीख को नतीजे आएंगे, हम लोगों का जनादेश मानेंगे.'

बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए चुनाव कराए गए हैं. कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटें ही जीत पाया था. आम आदमी पार्टी को केवल 20 सीटें ही मिली थीं. 

इस बार पंजाब का मुकाबला चार पार्टियों के बीच है. कांग्रेस को आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. 

इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है. आम आदमी पार्टी भी अकेले दम पर चुनाव मैदान में है. वहीं शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से हाथ मिलाया है. वहीं पिछले चुनाव में अकाली दल की सहयोगी रही बीजेपी ने इस बार पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से समझौता किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में चुनाव नतीजों से पहले एक्टिव हुए बीजेपी-कांग्रेस के नेता, बैठकों का दौर शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Kolkata में आज एकसाथ 5 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, Dhirendra Shashtri -Ramdev होंगे शामिल
रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
Healthy Roti Options: गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
Embed widget