एक्सप्लोरर

पुणे हिंसा: कौन हैं वो दो लोग जिनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है दलित समाज?

पुलिस पर एकबोटे और संभाजी भिड़े दोनों को गिरफ्तार करने का दबाव है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में हिंसा के बाद दलित समाज दो लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है और इन दोनों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग कर रहा है. हिंसा के पहले आरोपी संभाजी भिडे हैं, जो इलाके में हिंदुत्व का बहुत बड़ा चेहरा है. वहीं दूसरे आरोपी मिलिंद एकबोटे हैं, हिंदू एकता मोर्चा नाम का संगठन चलाते हैं. पुणे हिंसा: महाराष्ट्र में ‘बंद’ खत्म, अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं हिंसा के आरोपी कौन हैं संभाजी भिड़े? संभाजी भिड़े को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परम आदरणीय और गुरुजी कहा था. इनपर हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. माथे पर लंबा टीका और मराठी टोपी और तीखा भाषण इनकी पहचान है. संभाजी भिड़े की सख्शियत ऐसी है कि उनके एक हुक्म पर लाखों युवा इकट्ठा हो जाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी भी संभाजी भिड़े का बहुत आदर करते हैं और उनके संगठन शिव प्रतिष्ठान के कार्यक्रमों में जा चुके हैं. इसी बात से आप संभाजी की हैसियत का अंदाजा लगा सकते हैं. पुणे हिंसा: कौन हैं वो दो लोग जिनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है दलित समाज? संभाजी भिड़े महाराष्ट्र के जाने-माने नेता हैं. वह महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं. भिडे कोल्हापुर में शिव प्रतिष्ठान नाम का संगठन चलाते हैं और मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के अनुयायी हैं. इन्होंने अटॉमिक साइंस में एमएससी की है और  पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में प्रोफेसर भी रह चुके हैं. भिड़े की खास बात ये है कि वो हमेशा नंगे पैर चलते हैं. भिड़े ने आज तक अपना कोई मकान नहीं बनाया है और ना ही कभी कार से चलते हैं. इन्हीं खासियतों की वजह से संभाजी के लाखों की संख्या में फॉलोवर हैं और उनके एक इशारे पर चार से पांच लाख युवा एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं. पुलिस अब तक 85 साल के संभाजी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. कौन हैं मिलिंद एकबोटे? मिलिंद एकबोटे पर भी केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि मिलिंद एकबोटे के कार्यकर्ताओं ने भीमाकोरे गांव जा रहे दलितों से हिंसा की. आपको बता दें कि मिलिंद एकबोटे हिंदू एकता मोर्चा नाम का संगठन चलाते हैं. 56 साल के मिलिंद एकबोटे गोरक्षा अभियान चलाने के लिए जाने जाते हैं. बीजेपी से 1997 से 2002 तक पुणे के पार्षद रह चुके हैं. इनका पूरा परिवार आएसएस से जुड़ा हुआ है. साल 2014 में मिलिंद एकबोटे ने शिवसेना के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे. एकबोटे पर दंगा फैलाने, धमकी देने समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पांच मामलों में मिलिंद एकबोटे को दोषी करार दिया जा चुका है. पुलिस पर एकबोटे और संभाजी भिड़े दोनों को गिरफ्तार करने का दबाव है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget