एक्सप्लोरर

Monkeypox Case: पुणे की लैब ने जांच में पाया, दो मंकीपॉक्स केस थे स्ट्रेन A.2 से संक्रमित

Monkeypox In India: भारत में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामले सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा 5 केस केरल में मिले हैं.

Monkeypox Strain A.2 Case: पुणे की आईसीएमआर- एनआईवी (ICMR-NIV) लैब ने यूएई (UAE) से लौटे यात्रियों के 2 मंकीपॉक्स मामलों का विश्लेषण किया. विश्लेषण से पता चला कि दो मामले मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) स्ट्रेन A.2 से संक्रमित थे जो hMPXV-1A क्लैड-3 से संबंधित है. बता दें कि, भारत (India) में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामले सामने आ चुके हैं.

इन नौ मामलों में सबसे ताजा मामला दो दिन पहले दिल्ली में मिला था. यहां 31 वर्षीय नाइजीरियाई महिला इस बीमारी से संक्रमित मिली थी, जो वायरल संक्रमण से पीड़ित होने वाली देश में पहली महिला बनी. महिला को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले तीन मरीजों की तरह उसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है. 

देश में 9 केस मिले

इसी बीच दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए पहले मरीज को बीते सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. कुल 9 मामलों में से 4 मामले दिल्ली के हैं जबकि बाकी 5 केरल से सामने आए हैं. दुनिया के अन्य हिस्सों में भी मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं, विशेष रूप से पूरे अमेरिका और यूरोप में. 

स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते बुधवार को वायरल बीमारी पर क्या करें और क्या न करें की सूची भी जारी की थी. केंद्र ने बीमारी को फैलने से रोकने के उपायों के रूप में हैंड सैनिटाइजर के उपयोग, साबुन से हाथ धोने और मुंह को मास्क से ढकने की बात कही थी. केंद्र ने मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों के साथ बिस्तर, कपड़े, तौलिये आदि साझा करने के खिलाफ भी सलाह दी है. 

डब्ल्यूएचओ ने किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकीपॉक्स (Monkeypox)को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था. 75 से अधिक देशों ने वायरल बीमारी के प्रकोप की पुष्टि की है, जिसमें मामले 25,000 को पार कर गए हैं. जिन देशों में ये बीमारी तेजी से फैली है उनमें ब्राजील, स्पेन, अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल और यूईए शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Monkeypox Vs Smallpox: स्मॉलपॉक्स से कितना अलग है मंकीपॉक्स? ना हों कंफ्यूज, ऐसे समझें अंतर

Explained: अमेरिका में मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी का एलान, क्या आपको भी चिंता करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget