एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया तलब, भारतीय उच्चायुक्त को भी दिल्ली बुलाया

भारत ने पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस ले लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमला का कड़ा विरोध जताते हुए भारत ने पाकिस्तान के शीर्ष राजदूत सोहैल महमूद को तलब किया और सख्त आपत्तिपत्र (डिमार्शे) जारी किया है. इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी कल बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है. इस हमले में अबतक 40 जवान शहीद हो चुके हैं.

जैश के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान- भारत

सूत्रों के मुताबिक, विदेश सचिव विजय  गोखलेने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को आज दोपहर दो बजे विदेश मंत्रालय में तलब किया था और उन्हें बृहस्पतिवार को पुलवामा में आतंकी हमले पर सख्त आपत्तिपत्र जारी किया. विदेश सचिव ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बताया कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ तत्काल और प्रमाणिक कार्रवाई करे.

आतंकवादी गतिविधि चलाने वाले संगठनों को रोके पाक- भारत

सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त से कहा गया कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि चलाने वाले संगठनों और लोगों को तत्काल रोके. विदेश सचिव ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान को खारिज कर दिया.

पाकिस्तान अब 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' नहीं

वहीं, भारत ने पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस ले लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक में यह फैसला लिया गया है. बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली ने बताया, "पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है."

जेटली ने कहा, "विदेश मंत्रालय सभी संभावित कदम उठाना शुरू करेगा और मैं उन सभी कूटनीतिक कदमों का उल्लेख कर रहा हूं, जिन्हें पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पूरी तरह से अलग-थलग करना सुनिश्चित करने के लिए लिया जाना है. भयावह आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत उपलब्ध हैं."

यह भी पढ़ें-

Pulawama Attack: न गुनहगार बचेंगे न उनके मददगार, सुरक्षाबलों को खुली छूट- पीएम मोदी

Pulwama Attack: राहुल गांधी ने कहा- हम सरकार के साथ खड़े हैं, कोई भी इस देश को तोड़ नहीं सकता

पुलवामा ही नहीं संसद, उरी और पठानकोट आतंकी हमलों का जिम्मेदार है जैश ए मोहम्मद

37 जवानों की शहादत: इस ग़म और ग़ुस्से की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है पूरा विश्व

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget