एक्सप्लोरर

Gujarat News: गरबा कार्यक्रम में पत्थरबाजी, भीड़ के बीच पुलिस ने आरोपियों को खंभे से बांधकर पीटा

Gujarat Police: गुजरात के खेड़ा जिले में नवरात्रि गरबा कार्यक्रम में पत्थरबाजी करने के आरोपियों को पुलिस ने कथित तौर पर सरेआम लाठी से पीटा. एक वायरल वीडियो में यह जानकारी दी गई है.

Gujarat Police Action Against Stone Pelters: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को एक खंभे से बांधकर लाठी से पिटते हुए दिखाया गया है. पीटे जाने वाले लोग मुस्लिम समाज (Muslim Community) के बताए जा रहे हैं.

आरोप है कि गुजरात (Gujarat) के खेड़ा जिले (Kheda District) के उंधेला गांव में कुछ मुस्लिम लोगों ने नवरात्रि के गरबा कार्यक्रम (Navratri Garba Event) में पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस (Police) ने उन्हें गिरफ्तार किया और फिर सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को सार्वजनिक तौर पर खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा. वीडियो में भीड़ भी देखी जा रही है जो इस कार्रवाई को होते देख रही है. पुलिस के मुताबिक, जहां गरबा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहां पास में एक मस्जिद है. इसी के चलते विरोध करने वाले मुस्लिमों ने गरबा कार्यक्रम में हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए थे. 

प्रभारी पुलिस निरीक्षक की मौजूदगी में पिटाई!

स्थानीय मीडिया वीटीवी गुजराती न्यूज ने अपने हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आरोपियों से जनता से मांफी मांगने के लिए कहा गया और जिस वक्त यह घटना हुई, मौके पर इलाके के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मौजूद थे. इस वीडियो को देखकर कुछ ट्विटर यूजर्स पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ ने इस एक्शन का बचाव किया है. 

पुलिस ने क्या कहा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार (3 अक्टूबर) की रात को महिलाओं समेत करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़ ने एक मंदिर के परिसर में चल रहे गरबा कार्यक्रम पर पत्थर फेंके थे और 43 लोगों को मामले में नामजद किया गया था. पुलिस उपाधीक्षक वीआर बाजपेयी ने पीटीआई को बताया, "मातर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था." वहीं, घटना के बाद गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था.

बाजपेयी ने बताया कि गांव के सरपंच ने मंदिर में गरबा का कार्यक्रम रखा था, जिसे मुस्लिम समुदाय की एक भीड़ ने रोकने का प्रयास किया था. भीड़ ने पथराव किया, जिसकी चपेट में आकर ग्राम रक्षक दल के एक जवान और एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम सात लोग जख्मी हो गए थे. उपाधीक्षक बाजपेयी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दंगा करने, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है.

खेड़ा पुलिस अधीक्षक ने यह कहा

इससे पहले खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि आरिफ और जहीर के रूप में पहचाने गए दो लोगों की अगुवाई में लोगों का एक समूह नवरात्र गरबा स्थल में घुस गया और उपद्रव करने लगा. भीड़ ने पथराव भी किया. एफआईआर में कहा गया है कि पथराव करने वाले कुछ लोग धारदार हथियार और लाठियों से लैस थे.
 
ये भी पढ़ें- 

BJP VS TRS: टीआरएस नेता ने बांटी शराब और मुर्गा तो भड़की बीजेपी, बताया- बार और रेस्टोरेंट वाली पार्टी

Sena Vs Sena: दशहरा रैली में शिंदे कैंप और उद्धव गुट के बीच होगा शक्ति प्रदर्शन, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget