एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: हरियाणा में प्रदर्शन जारी, 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर की तोड़-फोड़

Protest Against Agnipath Scheme: रेलवे स्टेशन से लगे भवन में रहने वाले एक रेलवे इंजीनियर ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी उनके परिसर के अंदर घुस गये और कार्यालय, तथा एक जेनरेटर सेट को नुकसान पहुंचाया.

Protest Continue in Haryana: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ प्रदर्शन हरियाणा (Haryana) में जारी है, जहां कुछ युवाओं ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन (Mahendra Garh) के बाहर शनिवार को एक वाहन को आग के हवाले कर दिया. वहीं, 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पड़ोसी राज्य पंजाब में लुधियाना रेलवे स्टेशन (Ludhiana Railway Station) में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. महेंद्रगढ़ के एक पुलिस अधिकारी (Police Officer) ने बताया कि युवाओं के एक समूह ने एक पिक-अप वैन (माल ढुलाई वाहन) को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ की.

सेना में भर्ती की नयी योजना के खिलाफ महेंद्रगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जोरदार प्रदर्शन हो रहा है. रेलवे स्टेशन से लगे आवासीय भवन में रहने वाले एक रेलवे इंजीनियर ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी उनके परिसर के अंदर घुस गये और कार्यालय, तथा एक जेनरेटर सेट को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि पंजाब में, कपड़े से अपना चेहरा ढंके हुए 50 से अधिक युवाओं का एक समूह लुधियाना रेलवे परिसर में घुस गया. उनमें से कुछ के हाथों में डंडे थे और उन्होंने कांच की खिड़कियों तथा टिकट काउंटर तोड़ दिये.

जालंधर में युवाओं ने निकाला मार्च
जालंधर में युवाओं ने एक मार्च निकाला और बाद में प्रदर्शन किया. उन्होंने राम मंडी चौक से पीएपी चौक तक मार्च किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया. उन्होंने केंद्र से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की. इससे पहले शुक्रवार को, सेना में नौकरी के आकांक्षी युवाओं ने केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ होशियारपुर में प्रदर्शन किया था.

हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन
इस बीच, अग्निपथ योजना के खिलाफ हरियाणा के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है. युवाओं ने सोनीपत में प्रदर्शन किया और रोहतक-पानीपत राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया. कैथल में उन्होंने मार्च निकाला जबकि फरीदाबाद और जींद में भी प्रर्दशन किये. उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और पलवल जैसे जिलों से रक्षा बलों में काफी संख्या में युवा भर्ती होते हैं.

बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बैन
अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर सबसे ज्यादा बवाल बिहार हुआ है. बिहार में हिंसक प्रदर्शनों (Violent Protest in Bihar) को देखते हुए 12 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में युवा सड़कों पर निकलकर इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं. इसके बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने इस योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. गृह मंत्रालय ने अब केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. 

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget