एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ पंजाब विधानसभा में लाया जाए प्रस्ताव, बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा

Agnipath Scheme Update: बाजवा ने कहा कि 'मैं पंजाब सरकार (Punjab Government) से अनुरोध करता हूं कि पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में भारत सरकार की ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ प्रस्ताव लाए.’

Agnipath Scheme Protest Punjab: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (Congress Leader Pratap Singh Bajwa) ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार से केन्द्र की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राज्य विधानसभा (Punjab Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) में प्रस्ताव लाने की मांग की है. पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है.

पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में विपक्ष के नेता बाजवा ने ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में राज्य सरकार के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री (PM Modi) से मिलने का आग्रह किया. योजना के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: फारूक अब्दुल्ला ने विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार से अपना नाम लिया वापस, जानिए क्या बताई वजह

बाजवा ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘मैं पंजाब सरकार (Punjab Government) से अनुरोध करता हूं कि पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में भारत सरकार की ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ प्रस्ताव लाए.’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा मेरी सिफारिश है कि पंजाब सरकार एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय प्रधानमंत्री से मिले और उन्हें बताए कि अग्निपथ योजना को तत्काल वापस क्यों लिया जाना चाहिए.’

कादियां से विधायक बाजवा ने कहा, ‘अग्निपथ योजना का पंजाब के युवाओं पर कैसे नकारात्मक प्रभाव होगा.’ उन्होंने दावा किया कि नयी भर्ती योजना के कारण सेना भर्ती में पंजाब का मौजूदा 7.8 फीसदी हिस्सा कम होकर महज 2.3 फीसदी रह जाएगा.

ये भी पढ़ें- Exclusive: 'एक दिन में नहीं बनी योजना, साल से चल रही थी कोशिश', लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने Agnipath पर कही बड़ी बात 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget