एक्सप्लोरर

लॉकडाउनः जानिए किन-किन वस्तुओं की कीमतों में आई है तेजी, क्या-क्या हुआ महंगा

देश के 23 राज्यों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कुछ चीजों की कीमत में तेजी देखी जा रही है. यहां जानें किन-किन सामानों के दाम बढ़े हुए हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकारों ने कई तरह के कदम हैं और इसी के तहत देश के 23 राज्यों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. लॉकडाउन के चलते जहां लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए तो छूट दी गई है लेकिन ये हिदायत भी है कि बेहद ज्यादा जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलें.

दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति में भी कई सामान ऐसे है जिनके लिए लोग घरों से बाहर आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं. दरअसल लोगों को डर है कि आने वाले समय में सप्लाई पर असर पड़ने के कारण उन्हें वस्तुओं की उपलब्धता में दिक्कत आ सकती है लिहाजा वो कई सामानों की भरमार कर रहे है. इसी कारण देश में कई सामान ऐसे हैं जिनके दामों में बेतहाशा इजाफा हो चुका है.

सब्जियां महंगी सब्जियों के दाम अचानक से बेहद बढ़ गए हैं और कोरोना वायरस की दहशत के चलते लोगों ने सब्जियों की भी एकमुश्त खरीदारी की है. सप्लाई तो ठीक है लेकिन मांग बेहद बढ़ने और अफवाहों के चलते सब्जियों के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं. आलू और प्याज की कीमतों में लगभग दोगुना इजाफा देखा जा रहा है.

दूध महंगा लॉकडाउन के चलते देश के कई इलाकों में लोग दूध के लिए सबसे ज्यादा परेशानी की बात मान रहे हैं और जबकि सरकार ने पूरी तरह भरोसा दिलाया है कि दूध और जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी इसके बावजूद लोग जरूरत से ज्यादा दूध खरीद रहे हैं और इसके चलते खुला दूध बेचने वाले दुकानदारों ने दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी तस्वीर सामने आई जहां लोगों ने दूध के काउंटर्स पर भारी भीड़ लगा रखी थी.

राशन का सामान महंगा कई दुकानों पर लोग दो-दो महीने तक का राशन खरीद रहे हैं और इसके चलते कई रसोई के सामान की कीमतो में भी इजाफा देखा जा रहा है. जो दुकानदार खुला सामान बेचते हैं उन्होंने अपने उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की है.

मास्क और सेनिटाइजर महंगे मास्क और सेनिटाइजर की कीमतें तो पहले से ही आसमान छूने लगी थीं लेकिन हाल ही में सरकार ने मास्क और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों के लिए मानक तय किए हैं जिसके बाद इनकी कीमतों में आ रही तेजी पर कुछ लगाम लगी है.

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा हालांकि इसके पीछे की वजह ये है कि गहलोत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट चार-चार फीसदी बढ़ा दिया है और इसके बाद राज्य में ईधन कीमतें बढ़ गई हैं. शनिवार रात से ये बढ़ोतरी लागू हो चुकी है और इसके बाद पेट्रोल करीब 2 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget