एक्सप्लोरर

'अमित शाह को गिरफ्तार कर लेना चाहिए', दिल्ली चुनाव से पहले किस नेता ने कहा ये

Delhi Election 2025: प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं."

Priyanka Kakkar on Amit Shah On Rohingya: भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (AAP) पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठे कागजात बनाने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इसे भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं. हरदीप पुरी को भी तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से 17 अगस्त 2022 को पीएमओ को जानकारी दी थी कि दिल्ली के बकरवाला इलाके में रोहिंग्या को बसाया जा रहा है.

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, भाजपा दिल्ली में अपनी हार को लेकर बौखलाहट में दिख रही है और यही वजह है कि वे हमारे विधायकों के खिलाफ झूठे मामले फिर से बना रहे हैं. हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि कैसे आतिशी को भी निशाना बनाया जाएगा. यह सिलसिला अब और तेज होने वाला है. चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा की आईडी और सीबीआई की जांचें भी तेज हो जाएंगी. शनिवार को हमने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया था, कि कैसे एक भाजपा सांसद और अन्य मंत्रियों के घरों में 15 दिसंबर के बाद अचानक वोटरों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई. पहले जहां सिर्फ कुछ ही वोट थे, वहां अब 40 तक हो गए. यह दिखाता है कि भाजपा घबराई हुई है और हम उनके घोटालों का पर्दाफाश करते रहेंगे.

यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मसला- प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, रोहिंग्या मामले को लेकर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह देश की सीमा सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला है. अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं. हरदीप पुरी को तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से 17 अगस्त 2022 को पीएमओ को जानकारी दी थी कि दिल्ली के बकरवाला इलाके में रोहिंग्या को बसाया जा रहा है. अगर यह सच है, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अमित शाह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि इस पूरे मसले को निपटाया जा सके.

स्मृति ईरानी ने आखिर क्या कहा था, जिस पर भड़कीं AAP प्रवक्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2024 में दिल्ली के संगम विहार पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया था, जिसमें फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटिंग कार्ड बनाने का मामला सामने आया. जांच के दौरान यह पता चला कि दिल्ली के सेक्टर 5, रोहिणी में एक दुकान के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा रहे थे. जब दुकान के मालिक से पूछताछ की गई, तो यह खुलासा हुआ कि घुसपैठियों और अवैध बांग्लादेशियों को आधार कार्ड मुहैया कराए जा रहे थे.

किस कनेक्शन के आरोप पर मच रहा हल्ला

स्मृति ईरानी ने यह भी बताया कि जब पुलिस ने दुकान में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की तो आम आदमी पार्टी के नेताओं से जुड़ा कनेक्शन सामने आया. पुलिस को 26 आधार अपडेट फॉर्म मिले, जिन पर आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल, रिठाला विधानसभा की मुहर और हस्ताक्षर पाए गए. इसके अलावा विधायक जय भगवान व बवाना विधानसभा के हस्ताक्षर और मुहर भी मिले. जब सत्यापन के लिए पूछताछ की गई, तो 15 व्यक्तियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए विधायक महेंद्र गोयल के हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें- महाकुंभ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की कौन सी कामना, किसका किया अभिनंदन, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget