एक्सप्लोरर

पति रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ पर प्रियंका गांधी बोलीं- ये सब चलता रहता है

रॉबर्ट वाड्रा जयपुर में ईडी के सामने पहली बार हाजिर हुए हैं. इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली में उनसे तीन बार पूछताछ कर चुकी है. एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है.

लखनऊ/जयपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ करेगी. पति से पूछताछ पर आज प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चीज चलती रहेगी, मैं अपना काम कर रही हूं. प्रियंका ने लगातार 15 घंटों तक लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की. मुलाकातों का दौर सुबह करीब पांच बजे खत्म हुआ. मंगलवार को राहुल गांधी ने भी अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ पर कहा था कि एजेंसी जिससे पूछताछ करना चाहती है करे लेकिन राफेल डील की भी जांच हो.

वाड्रा से बीकानेर जिले में कथित जमीन घोटाले के संबंध में जयपुर में पूछताछ की जा रही है. कल वाड्रा से करीब 9 घंटे पूछताछ की गई थी. ईडी ने उनकी मां मौरीन से भी पूछताछ की. वाड्रा के वकील ने बताया कि मौरीन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनका इलाज चल रहा है इसलिए उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. हालांकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

इससे पहले मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे वाड्रा अपनी मां मौरीन वाड्रा के साथ यहां अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. वाड्रा के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्हें ईडी कार्यालय तक छोड़ने आईं. मौरीन लगभग एक घंटे बाद ईडी कार्यालय से चली गयीं.

पति रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ पर प्रियंका गांधी बोलीं- ये सब चलता रहता है

वहीं ईडी के समक्ष हाजिर होने से पहले वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया. ईडी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों के किनारे के कुछ पोस्टर लगे थे जिन पर राहुल, प्रियंका व वाड्रा के फोटो के साथ 'कट्टर सोच नहीं युवा जोश' जैसे नारे लिखे हैं. ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' नारे लगाए.

मिशन यूपी: प्रियंका गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मैराथन बैठक, सुबह 5.15 बजे तक चुनावी मंथन

वाड्रा जयपुर में ईडी के सामने पहली बार हाजिर हुए. इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली में उनसे तीन बार पूछताछ कर चुकी है. एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान हाई कोर्ट ने वाड्रा और उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें. इसके बाद ही दोनों यहां ईडी कार्यालय में हाजिर हुए हैं. एजेंसी ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में वाड्रा को तीन बार सम्मन जारी किए लेकिन वह नहीं आए तो एजेंसी अदालत चली गयी. ईडी ने 2015 में इस बारे में एक मामला दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget