एक्सप्लोरर

'एमपी में ईडी क्यों नहीं आती, व्यापाम से लेकर महाकाल कॉरिडोर तक में हुए घोटाले', प्रियंका ने बीजेपी पर कसा तंज

MP Assembly Election: प्रियंका गांधी ने धार में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं करती है.

Madhya Pradesh Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हर जगह पहुंच जाती है. मगर मध्य प्रदेश में इतना घोटाला हुआ है, फिर भी यहां पर ईडी नहीं पहुंचती है. उन्होंने कहा कि एमपी में महाकाल के कॉरिडोर में भी घोटाला हुआ है. बीजेपी की सरकार ने तो भगवान की मूर्ति में भी घोटाला किया है. प्रियंका ने महंगाई से लेकर गरीबी तक के मुद्दे पर बीजेपी की सरकार को घेरा. 

मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मुझे यह सुनके ताज्जुब हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही बात कहते हैं, जो हम कहते हैं. मैंने एक आदमी से पूछा कि चुनाव में क्या होने जा रहा है. इस पर उसने जवाब दिया कि राजा जा रहा है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से यहां पर महंगाई बढ़ी है. गरीब जनता की हालत और भी ज्यादा खराब होती जा रही है. 

जनता सब कुछ देखकर करे फैसला: प्रियंका

प्रियंका ने जनता से कहा कि उन्हें किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है. जनता को सब कुछ देखना चाहिए और फिर वोट देना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि जनता को हमारी बातों में भी नहीं आना चाहिए. प्रियंका ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है. इसपर बीजेपी ने कोई काम नहीं किया. बीजेपी सरकार ने यहां की हर योजनाओं में घोटाला किया है. हम हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखते हैं. 

रानी दुर्गावती को किया नमन

कांग्रेस महासचिव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये महान हस्तियों की भूमि है. हम उन्हें महान हस्तियां इसलिए कहते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में लोगों की समस्या के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उनका भरोसा नहीं तोड़ा. प्रियंका ने रानी दुर्गावती को भी नमन किया. उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज की गौरव और गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती है. उन्हें मेरा शत-शत नमन.

ईडी यहां क्यों नहीं आती? 

धार में हुई इस रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि व्यापम घोटाला यहां हुआ. क्या इसकी कभी जांच हुई? अगर आप बीजेपी के खिलाफ लिख दें, तो ईडी तुरंत आप तक पहुंच जाएगी. आपको पूछना चाहिए कि ईडी अभी तक यहां क्यों नहीं आई है? कांग्रेस नेत्री ने कहा कि मां नर्मदा के साथ और महाकाल कॉरिडोर की सप्तऋषियों की मूर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने पूछा कि क्या भगवान के साथ भी कोई भ्रष्टाचार करता है? क्या अब उन्हें (बीजेपी को) बदलने का समय नहीं आ गया है?

यह भी पढ़ें: शिवराज नहीं बनेंगे CM क्योंकि PM मोदी को उनका नाम लेने में भी...', चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget