एक्सप्लोरर

7 लोगों के हत्यारे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, प्रियांक खरगे बोले- परिवार के भीतर रची गई साजिश

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर इंदुशेखर पर पत्नी और ससुराल के छह अन्य सदस्यों की हत्या का आरोप है. एक बच्चे का शव मिला है, बाकी 6 की तलाश जारी है. प्रियांक खरगे ने जांच की बात कही.

बेंगलुरु में इंदुशेखर नाम के एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत 7 लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसमें एक 7 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है. इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसा लगता है कि यह परिवार के भीतर पहले से रची गई साजिश थी. हत्या के आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर अपनी पत्नी के परिवार के करीब 7 सदस्यों की हत्या की है. फिलहाल जांच जारी है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. 

आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी के परिवार वाले उसे अपमानित करते थे, लेकिन निश्चित तौर पर इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की मानसिकता विकृत है. खरगे से आरोपी की बेटी की संलिप्तता पर सवाल पूछे गए. इस पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हां, ऐसा लगता है कि इसमें किसी तरह से अपराध के लिए उकसाने की भूमिका हो सकती है.

आरोपी ने दी खास जगह की जानकारी

प्रियांक खरगे ने मामले पर कहा कि आरोपी ने हमें कुछ उन स्थानों की जानकारी दी है, जहां उसने शवों को ठिकाने लगाया है. जाहिर तौर पर ये जगह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हैं, इसलिए देखते हैं. जब तक हम शवों को बरामद नहीं कर लेते और फॉरेंसिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम कुछ भी नहीं कह सकते.

कैब ड्राइवर ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

बेंगलुरु हत्याकांड में मरने वाले लोगों में कैब ड्राइवर की पत्नी, सास, दो सालों, दो भाभियों और सात साल के मासूम बच्चा शामिल है. इसमें से सिर्फ 1 की लाश ही पुलिस के हाथ लगी है, बाकी 6 लोगों की डेड बॉडी के लिए तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, इंदुशेखर का अपनी पत्नी सुनीता से अक्सर विवाद होता था. आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में रहती थी.

इंदुशेखर जब भी अपनी पत्नी की शिकायत सास और सालों से करता तो कथित तौर पर वे सुनीता का ही पक्ष लेते. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यही नाराजगी धीरे-धीरे एक ऐसी खौफनाक साजिश में बदल गई, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर अपने ही ससुराल के 7 लोगों को निशाना बनाया.

शुरुआती जांच में क्या आया सामने?

जांच में सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की कथित तौर पर हत्या की. इसके बाद उसने अपने दो सालों, शिवकुमार और शंकर को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सास रूपावती, दोनों भाभी दिव्या और नलिनी और सात साल के मासूम पुनीत को भी निशाना बनाया. पुलिस को शक है कि मर्डर के लिए सिलबट्टे के पत्थर का इस्तेमाल किया गया.

पुलिस की शुरुआती जांच में एक और चौंकाने वाला शक सामने आया है. आरोप है कि वारदात के बाद इंदुशेखर ने शवों को अपनी कार में रखा और अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया. इतना ही नहीं, खून के निशान मिटाने और सबूत नष्ट करने के लिए केमिकल्स के इस्तेमाल का भी शक है.

बेंगलुरु हत्याकांड का खुलासा कैसे हुआ?

बेंगलुरु हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब  श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. जांच के दौरान पुलिस ने इंदुशेखर से पूछताछ की. उसके बयान बार-बार बदल रहे थे. हालांकि, बाद में उसने हत्या की बात कबूल ली. आरोपी की निशानदेही और जांच के आधार पर नंदी हिल्स की तलहटी के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया गया. करीब चार घंटे तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को 7 साल के मासूम पुनीत का शव मिला, लेकिन छह लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने 7 हत्याओं की बात कबूल की है, लेकिन फिलहाल सिर्फ एक शव बरामद हुआ है. बाकी 6  लोगों की तलाश जारी है. पुलिस आरोपी के दावों की पुष्टि करने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
Explained: दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget