एक्सप्लोरर

'मल्लिकार्जुन खरगे अगर PM पद के उम्मीदवार बनते हैं तो अच्छा है, लेकिन...', बोले कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक

Priyank Kharge: इंड‍िया गठबंधन की मीट‍िंग में प‍िता को पीएम कैंड‍िटेड बनाए जाने के प्रस्‍ताव पर बेटे प्र‍ियांक ने कहा कि दिवास्वप्न देखने के बजाय पहले व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है. 

Priyank Kharge on Prime Ministerial Candidate: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे एवं कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार (20 द‍िसंबर) को कहा कि यदि उनके पिता विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनते हैं तो यह अच्छा है, लेकिन दिवास्वप्न देखने के बजाय पहले व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है. 

प्रियांक खरगे ने कांग्रेस और विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के दलों के लिए लोकसभा में बहुमत हासिल करने की जरूरत पर जोर दिया और इसे विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के सामने एक बड़ी चुनौती बताया. 

'बैठक में पीएम पद का उम्मीदवार पर कोई निर्णय नहीं'  

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (19 द‍िसंबर) को यह कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का संयोजक बनाने और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की पैरवी की कि वह देश के 'पहले दलित प्रधानमंत्री' हो सकते हैं, लेकिन बैठक में इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया; 

'पहले जीतना और गठबंधन की ताकत बढ़ाना महत्वपूर्ण'  

एमडीएमके नेता वाइको सहित कई नेताओं ने विपक्षी समूह की बैठक के बाद इसकी पुष्टि की और कहा कि खरगे ने नेताओं से कहा कि पहले जीतना और गठबंधन की ताकत बढ़ाना महत्वपूर्ण है, बाकी सब कुछ बाद में तय किया जा सकता है. 

'बहुमत हासिल करने को सब कुछ करेंगे' 

प्रियांक खरगे ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पर स्पष्ट रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि हमारे सामने चुनौती अधिक से अधिक (कांग्रेस) सांसदों को चुनकर दिल्ली भेजने की है.  यह हमारे सामने प्रमुख चुनौती है. बहुमत हासिल करने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, हम वह करेंगे.'' 

यहां पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''अगर कोई कन्नडिगा प्रधानमंत्री बनता है तो क्या आप 'नहीं' कहेंगे?'' 

'पहले कांग्रेस को जीतनी होंंगी 200-250 सीटें' 

ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने यह भी कहा कि पहले कांग्रेस के लिए 200-250 सीटें जीतनी होंगी. इसके साथ ही हमें, विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सदस्यों के साथ मिलकर एक अनुकूल माहौल बनाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी पार्टियों से भी अधिक से अधिक उम्मीदवार जीतें, उसके बाद अन्य प्रश्न उठेंगे.

सूत्रों ने बताया कि हालांकि खरगे का नाम प्रस्तावित किया गया था. इस नाम का कई नेताओं ने समर्थन किया था लेकिन बैठक के दौरान इस मुद्दे पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. 

वंचितों के लिए काम करता हूं- मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य खरगे ने 28 विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी वाली बैठक में अपना नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद कहा, ''मैं वंचितों के लिए काम करता हूं. आइए पहले जीतें, फिर देखेंगे. मैं और कुछ नहीं चाहता.'' 

यह भी पढ़ें: नया नहीं है बड़ी संख्‍या में MPs के न‍िलंबन का मसला, राजीव गांधी सरकार ने 1989 में एक द‍िन में सस्‍पेंड क‍िए थे 63 सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget