एक्सप्लोरर

दिल्ली नर्सरी एडमिशन: अभिभावक हो जाएं तैयार, आपके लाडले के दाखिले की तारीख तय हुई

दिल्ली के निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला टेढ़ी खीर है. स्कूल कम और दाखिले की चाहत रखनेवालों की तादाद ज्यादा है. ऊपर से अभिभावकों के लिए स्कूलों की तरफ से जारी दिशा-निर्देश. लेकिन इस बार उन्हें थोड़ा पहले तैयार होना पड़ेगा.

नई दिल्ली: निजी स्कूलों में दाखिले की चाहत रखने वाले अभिभावक तैयार हो जाएं. इस साल दिल्ली के निजी स्कूल 15 दिन पहले ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं. इससे पहले दाखिले की प्रक्रिया आम तौर पर मिड दिसंबर में शुरू होती थी, लेकिन इस बार केजी, नर्सरी और क्लास 1 के लिए वक्त से पहले एडमिशन प्रोसेस शुरू हो रहा है.

दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल

निजी स्कूलों में 28 नवंबर से नर्सरी के लिए दाखिला शुरू होगा. 29 नवंबर से फॉर्म भरे जाएंगे. फार्म भरने की आखिर तारीख 27 दिसंबर होगी. 10 जनवरी तक निजी स्कूलों को बच्चों की डिटेल्स बतानी होगी. 17 जनवरी तक प्वाइंट वाइज सिस्टम के तहत नंबरों को अपलोड करना होगा. 24 जनवरी तक पहली लिस्ट, वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी. 27 जनवरी से 3 फरवरी तक अभिभावकों को अपनी शिकायतों को दर्ज कराने का मौका होगा. 12 फरवरी को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद 16 मार्च तक दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.

शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी का कहना है कि ये बदलाव आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग और स्पेशल बच्चों के दाखिले को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. शिक्षा के मौलिक अधिकार के तहत ऐसे बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट आरक्षित हैं. शिक्षा निदेशालय की तरफ से हर जिले में गठित मॉनिटरिंग सेल स्कूलों की मनमानी पर नजर रखता है. साथ ही उसे इस बात को भी देखना होता है कि निजी स्कूल उसके बनाये नियम का पालन कर रहे हैं या नहीं. क्या समय पर जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं ? क्या निजी स्कूल अभिभावकों की शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं ? शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों के लिए 50 प्वाइंट की लिस्ट जारी की है. जिसको बुनियाद बनाकर निजी स्कूल बच्चों का दाखिला नहीं ले सकते.

अभिभावकों को जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेज

• निवास प्रमाण पत्र • राशन कार्ड, बच्चे के नाम जारी स्मार्ट कार्ड जिस पर पिता का नाम दर्ज हो • राज्य का स्थायी शहरी होने का प्रमाण पत्र. चाहे पिता का हो या बच्चे का • पिता का वोटर आईडी • बिजली, टेलीफोन, पानी बिल या फिर बच्चे के नाम या पिता के नाम से बना पासपोर्ट • पिता के नाम से बना आधार कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
CJP Protest Highlights: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget