एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session हुआ समाप्त: नहीं पेश हो सका प्राइवेट Cryptocurrencies को बैन करने वाला बिल

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को बैन करने वाला बिल संसद (Parliament) में नहीं पेश किया जा सका. जानें- क्या है मामला?

Cryptocurrency Bill: संसद सत्र (Parliament Session) शुरू होने से पहले सबसे ज़्यादा नज़रें जिन बिलों पर थीं, उनमें क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़ा बिल बेहद अहम था. सत्र शुरू होने से पहले सरकार के रुख से लग रहा था कि बिल को सरकार इसी सत्र में पेश करना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आख़िर क्या रही इसकी वजह? माना जा रहा था कि सत्र के दौरान जो कैबिनेट की बैठकें होंगी उनमें इस बिल को मंज़ूरी मिलने के बाद संसद (Parliament) में पेश किया जाएगा. लेकिन अभी तक कैबिनेट ने बिल को अपनी मंज़ूरी नहीं दी है. सत्र ख़त्म होने के बाद जब संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि संबंधित मंत्रालय इस मामले को देख रहा है. 

सरकार के सूत्रों के मुताबिक बिल के उद्देश्यों में कहा गया था कि सरकार प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह बैन लगाकर आरबीआई के लिए एक आधिकारिक डिजिटल करेंसी जारी करने का मार्ग प्रशस्त करेगी. सूत्रों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस बिल को लेकर सरकार के भीतर इस मसले पर एक राय नहीं बन पा रही है. सूत्रों ने बताया कि पेंच इस बात पर फंसा है कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जाए या फिर उसे रेगुलेट करने का तरीका निकाला जाए.

मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई, सेबी और यहां तक कि सरकार भी शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह बैन करने के पक्ष में थी लेकिन इस मसले पर हुई प्रधानमंत्री की बैठक के बाद एक राय ये बनी कि बैन करने के बजाए रेगुलेट करना ज़्यादा बेहतर होगा. हालांकि, आरबीआई अभी भी पूरी तरह बैन करने के पक्ष में ही दिखाई दे रही है. इस बात पर भी विचार चल रहा है कि आख़िर रेगुलेट करने का तरीका क्या हो.  

हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि अभी भी उसके पास दोनों विकल्प खुला हुआ है और दोनों विकल्पों पर मंथन चल रहा है. एक और पहलू जिसके चलते सरकार के भीतर पुनर्विचार शुरू हुआ वो है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लाखों करोड़ों निवेशक. इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले निवेशकों को इससे निकलने का क्या रास्ता दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget