एक्सप्लोरर

दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार की तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. शनिवार सुबह पीएम मोदी कोलकाता पहुंचेंगे. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका स्वागत करेंगी.

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे. इस दौरान उनका कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने और धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शनिवार यानि आज प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुराना करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है. संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत एवं साज सज्जा का काम किया है. मंत्रालय विभिन्न मेट्रो शहरों में ऐसी प्रसिद्ध इमारतों के आसपास सांस्कृतिक स्थलों का विकास कर रही है. इसके तहत कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और वाराणसी में परियोजना को लिया गया है.

आज और रविवार को मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के वर्तमान एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन फंड मे कमी को पूरा करने के लिये अंतिम निपटारे के तहत 501 करोड़ रूपये का चेक भी भेंट करेंगे.

प्रधानमंत्री  का आज का शेड्यूल

· दोपहर 3 बजे दिल्ली से कोलकाता के लिए निकलेंगे और शाम 5 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे

· शाम 5.30 से 6.50 बजे तक ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

· शाम 7 से 7.30 बजे तक रवीन्द्र सेतु(हावड़ा ब्रिज) के लाइट और साउंड शो को लॉन्च करेंगे

· शाम 7.50 से 8.50 बजे तक बेलूर मठ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

· राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे

10 जनवरी से प्रभावी होगा संशोधित नागरिकता कानून

जम्मू: विदेशी राजनयिकों को आशा, जम्मू कश्मीर को जल्द ही वापस मिल जाएगा राज्य का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget