एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर की बात, तबियत का लिया जायज़ा- सूत्र

BCCI सचिव जय शाह और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कल सौरव गांगुली को देखने कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल जा सकते हैं.

कोलकाता: दिल का 'हल्का' दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. सौरव गांगुली के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार यानी कल सौरव गांगुली को देखने कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल जा सकते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने वुडलैंड्स अस्पताल का दौरा किया. वहीं बताया जा रहा है कि फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर देवी शेट्टी भी सोमवार को सौरव गांगुली की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन करने कोलकाता पहुंच सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरव गांगुली की कल यानी शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जब दादा अपने घर पर जिम कर रहे थे, तभी ट्रेडमील पर उनके सीने में दर्द शुरू हो गया. इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

इसके बाद शनिवार शाम को दादा की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया. आज वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने दादा की हेल्थ पर बुलेटिन जारी किया, जिसमें कहा गया, ‘‘बीती रात उनकी तबियत सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है. वह अभी सो रहे हैं.’’ इसमें आगे बताया गया कि गांगुली का ब्लड प्रेशर 110/70 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है.

अस्पताल में गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बायपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी.’’

गांगुली का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया, ‘‘सुबह उन्होंने नाश्ता किया, अखबार पढ़े और अस्पताल के कर्मियों से बात की. उनका एक ईसीजी भी किया गया. उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है.’’

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सामने आए कोरोना के 500 से कम मामले, रिकवरी दर अब तक की सबसे ज़्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
Video: बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
Embed widget