एक्सप्लोरर

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सामने आए कोरोना के 500 से कम मामले, रिकवरी दर अब तक की सबसे ज़्यादा

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रिकवरी दर पहली बार 97.5 फीसदी तक पहुंच गई है जो कि अब तक के उच्चतम स्तर पर है. इसके साथ ही कोरोना की संक्रमण दर 0.62 फीसदी पर पहुंच गई है जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों को लेकर राहत की खबर है. नये साल में लगातार दूसरे दिन कोरोना कोरोना के 500 से कम नये मामले सामने आये हैं. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 424 नये केस सामने आये हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 6,26,872 हो गया है.

वहीं राजधानी में कोरोना की रिकवरी दर पहली बार 97.5 फीसदी तक पहुंच गई है जो कि अब तक के उच्चतम स्तर पर है. पिछले 24 घंटे में 708 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं और कोरोना से ठीक हुए कुल मरीज़ों का आंकड़ा 6,11,243 हो गया है.

इसके साथ ही कोरोना की संक्रमण दर 0.62 फीसदी पर पहुंच गई है जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है. दिल्ली में कोरोना के मौजूदा सक्रिय मरीज़ों की दर 0.8 फीसदी है, जो कि सक्रिय मरीजों में अब तक का सबसे कम स्तर है. मौजूदा सक्रिय मरीजों की संख्या 5,044 है जो कि 11 मई के बाद दिल्ली में सक्रिय मरीजों की सबसे कम संख्या है. 11 मई को कोरोना के 5,031 सक्रिय मरीज थे.

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,585 हो गई है. दिल्ली में कोरोना की मृत्यु दर 1.69 फीसदी है. वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ों की संख्या 2,600 है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 68,759 टेस्ट हुए हैं, जिनमें RT-PCR टेस्ट की संख्या 39,217 है और रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या 29,542 है. दिल्ली में टेस्ट का कुल आंकड़ा 88,76,518 पर पहुंच गया है. वहीं यहां कोरोना के 3,623 कंटेन्मेंट ज़ोन हैं.

यह भी पढ़ें- 

कैसी है कोरोना वैक्सीन, ट्रॉयल से लेकर सेफ्टी तक जानिये क्या कहते हैं प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर डॉक्टर संजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget