एक्सप्लोरर

चीन पहुंचे पीएम मोदी, द्विपक्षीय वार्ता से लेकर नाव की सैर तक, जानिए- मुलाकात में क्या-क्या है खास?

पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए खास तोहफा भी लेकर गए हैं. पीएम मोदी ने मोजबान के लिए ये तोहफा काफी दिलचस्पी से पसंद किया है.

वुहान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर पहुंच चुके हैं. चीनी शहर वुहान में एयरपोर्ट पर देर रात पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट के बाहर और होटल के पास मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मौजूद थे. मोदी मोदी के नारे भी छात्रों ने लगाए. चीनी शहर वुहान में ही आज मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. दोनों नेता दो दिन में 6 बार से ज्यादा मुलाकात करेंगे.

चीन के वुहान शहर में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग आज अनौपचारिक बातचीत करेंगे. ये पहला मौका होगा जब चीनी राष्ट्रपति अपने मुल्क में किसी विदेशी मेहमान के साथ ऐसी अनौपचारिक मुलाकात करेंगे.

दोनों नेताओं को मिलेगा चर्चा का पूरा समय सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात और बात का स्वरूप इस तरह रखा गया है कि उन्हें आपस में चर्चा का पूरा समय मिल सके. हालांकि दोनों प्रमुखों पर केंद्रित इस आयोजन में इस बात का ध्यान भी रखा गया है कि हाशिये पर भारत और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी चर्चा का अवसर मिल जाए.

कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम? इस अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए वुहान पहुंचे पीएम मोदी की आधिकारिक मुलाकातों का सिलसिला हुबेई प्रोविंशियल म्यूजियम से शुरू होगा. शुक्रवार दोपहर पीएम भारतीय समयानुसार करीब एक बजे म्यूजियम देखने जाएंगे. इसके बाद नेताओं और अन्य प्रतिनिधियों के साथ उनकी मुलाकात होगी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी शाम को मुलकात करेंगे. वहीं इसके बाद दोनों नेता रात्रि भोज तक साथ होंगे.

द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे पीएम मोदी अगले दिन यानी 28 अप्रैल को राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने खास मेहमान नरेंद्र मोदी को न केवल ईस्ट लेक किनारे की सैर कराएंगे बल्कि झीलों और नदियों के शहर वुहान में दोनों नेता एक साथ नौका विहार करते भी नज़र आएंगे. इस बीच चीन रवानगी से पहले दिए बयान में पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में वो द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे. इस दौरान दोनों मुल्कों के दीर्घकालिक रणनीतिक पक्ष पर भी चर्चा होगी.

बातचीत की तैयारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह कवायद दोनों नेताओं को एक दूसरे को और उनकी नीतियों को समझने का बेहतर मौका देगी. इस मुलाकात के बाद किसे साझा बयान या समझौते के ऐलान की बात तो दोनों पक्ष नकार चुके हैं, लेकिन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बैठक के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं.

शी जिनपिंग से 12वीं बार मुलाकात करेंगे पीएम मोदी बीते चार साल में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12वीं बार मुलाकात करेंगे. हालांकि इस मुलाकात को खास बनाने की भी कोशिश हो रही है. इस कड़ी में पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए खास तोहफा भी लेकर गए हैं. पीएम मोदी ने मोजबान के लिए ये तोहफा काफी दिलचस्पी से पसंद किया है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का ये तोहफा एक सोच को दर्शाएगा. ज़ाहिर तौर पर पीएम मोदी की मेजबानी को खास बनाने की कोशिश चीन की तरफ से भी हो रही है. जानकारों के मुताबिके, यह पहला मौका है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग किसी विदेशी नेता की इस तरह अनौपचारिक बैठक के लिए मेज़बानी कर रहे हैं.

ये है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 1.40 बजे तक पीएम मोदी हुबई पोविंसियल म्यूजियम का दौरा करेंगे दोपहर 1.40 बजे से 3.30 बजे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी दोपहर 3.30 बजे से शाम 4 बजे तक ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात होगी शाम 4.05 बजे से 5.30 बजे तक पीएम मोदी ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में जिनपिंग द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget