एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिज

नई दिल्ली: 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये चार और लोगों ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. हालांकि, दस्तावेजों के अभाव के चलते एक व्यक्ति का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है.

लोकसभा सचिवालय के अनुसार अब तक 19 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. उसमें से आठ आवेदनों को निर्वाचन अधिकारी ने वहीं खारिज कर दिया है.

नामांकन पत्र दाखिल करने के आज पांचवें दिन बेंगलुरू के बी मोहन वेलु, लखनऊ के रामकुमार शुक्ल, दिल्ली के रामशंकर अग्रवाल और कानपुर की कुसुम देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. देवी का नामांकन पत्र इसलिए खारिज हो गया क्योंकि उन्होंने जिस संसदीय क्षेत्र की वह मतदाता हैं वहां की मतदाता सूची की प्रति संलग्न नहीं की थी.

नियमों के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार जो इस पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल करेगा उसे उस संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची की प्रति अवश्य लगानी होगी, जहां वह उम्मीदवार मतदाता के तौर पर पंजीकृत है.

सूत्रों के अनुसार शुक्ल और अग्रवाल दोनों ने पहले भी राष्ट्रपति चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया था. नियमों के अनुसार बाकी उम्मीदवारों का भी नामांकन पत्र खारिज हो जाएगा जब उनके नामांकन पत्र की जांच की जाएगी क्योंकि किसी के पास भी मतदाताओं में से 50 प्रस्तावकों और उतने ही अनुमोदकों के हस्ताक्षर नहीं है. यह वैध नामांकन के लिये अनिवार्य है.

राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मतदाता होते हैं. उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र के साथ 15000 रपये जमानत राशि के तौर पर जमा करनी होती है. राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान 17 जुलाई को होगा जबकि मतगणना 20 जुलाई को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget