एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे कोरोना टेस्ट, कनिका की पार्टी में जाने वाले सांसद दुष्यंत से मिले थे

कोरोना वायरस के देश में लगभग 250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अब कोरोना टेस्ट करवाएंगे.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक उन्होंने यह फैसला बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह से मिलने के बाद लिया है. दुष्यंत सिंह वही हैं जो कोरोना संक्रमित गायिका कनिका कपूर की ओर से दी गई पार्टी में शामिल हुए थे. कनिका से मिलने के बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति से मिले थे. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि सरकार के दिशा-निर्देश का पालन राष्ट्रपति भी करेंगे.

राष्ट्रपति ने अगले आदेश तक अपने सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है. इस बीच दुष्यंत सिंह के साथ किसी ना किसी कार्यक्रम में रहे सांसद और अन्य लोग भी अपने आपको अलग-थलग कर रहे हैं. गौरतलब है कि बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह अपनी मां और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ रविवार को लखनऊ में कनिका कपूर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कनिका के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है. इसलिए कनिका जिन-जिन लोगों से मिली हैं, उन लोगों की सघन जांच-पड़ताल की जाएगी.

यूपी सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि कनिका के खिलाफ संवेदनशील जानकारी छिपाने के लिए कार्रवाई की जाएगी. जिस जगह यह पार्टी आयोजित की गई थी, उस ताज होटल को फिलहाल बंद कर दिया गया है. इसके अलावा उन तमाम लोगों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: जनता को जागरुक करने के लिए अमेरिका ने की भारत की तारीफ

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने किया अपने शादी के प्लान का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget