एक्सप्लोरर

Kargil Vijay Divas: राष्ट्रपति कोविंद द्रास नहीं जाएंगे, खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम रद्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का द्रास जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. वह अब द्रास नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम रद्द हुआ है.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज द्रास जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. वह अब द्रास नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम रद्द हुआ है. राष्ट्रपति कोविंद अब गुलमर्ग जा रहे हैं. यहां वह जवानों के साथ मुलाकात करेंगे. आपको याद दिला दे कि पिछले साल भी राष्ट्रपति का द्रास जाने का कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया था.

देश आज 22वां करगिल विजय दिवस मना रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर, रामनाथ कोविंद खुद द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल पर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले थे. लेकिन अब उनका ये कार्यक्रम रद्द हो गया है. 

ऑपरेशन विजय के दौरान कई प्रेरणादायक कहानियों को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम सेना ने द्रास के नजदीक लोमोचेन में रविवार सुबह आयोजित किया था. जिसमें कारगिल युद्ध के कई वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में सैनिकों ने हिस्सा लिया था.

बता दें, साल 1999 में करगिल की ऊंची चोटियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी, जिसमें भारत की विजय हुई थी. उस युद्ध की विजय के उपलक्ष्य में हर साल करगिल के द्रास स्थित वॉर मेमोरियल पर करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. 1999 में पाकिस्तानी सेना ने भारत की इन चोटियों पर कब्जा कर लिया था. 14 से 18 हजार फीट की उंचाई पर स्थित इन चोटियों से भारतीय सेना ने बेहद ही बहादुरी के साथ पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया था. इस युद्ध में भारत के 500 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे. ये युद्ध मिलिट्री-हिस्ट्री में एक बेहद ही मुश्किल और जोखिम-भरे युद्ध के तौर पर जाना जाता है.

ये भी पढ़ें-
India Monsoon Update: दिल्ली में आज हल्की बारिश, मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार को दो साल पूरे, आज शाम तक अगले CM पर होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget