एक्सप्लोरर

ट्विन टावर गिरने पर किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तीन अस्पतालों में की गई हैं तैयारियां, एबीपी न्यूज ने लिया जायजा

Noida Hospitals: नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को कल गिराया जाएगा. ध्वस्तिकरण के चलते किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी से निपटने के लिए तीन अस्पतालों में तैयारी की गई हैं.

Supertech Twin Towers Demolition: नोएडा (Noida) के सेक्टर 93 ए सुपरटेक के ट्विन टावरों (Supertech Twin Towers) को गिराए जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के मुताबिक, कल ये टावर गिराए जाने हैं. इनके ध्वस्तीकरण (Demolition) के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी (Health Emergency) सेवा के लिए नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की तरफ से तीन अस्पताल चिन्हित किए गए हैं, इनमें जेपी अस्पताल (Jaypee Hospital), यथार्थ अस्पताल (Yatharth Hospital) और फेलिक्स हॉस्पिटल (Felix Hospital) शामिल हैं. एबीपी न्यूज (ABP News) की टीम ने फेलिक्स हॉस्पिटल में जाकर तैयारियों का जायजा लिया. तैयारियों को लेकर अस्पताल की डायरेक्टर और इमरजेंस वार्ड प्रमुख ने एबीपी न्यूज के साथ जानकारी साझा की है.

फेलिक्स अस्पताल की निदेशक डॉक्टर रश्मि ने कहा, ''अस्पताल के सभी कमरे तैयार हैं, 50 बेड रेडी हैं, जिनमें ऑक्सीजन लगाई जा रही है. पूरा फ्लोर डिमोलिशन डिजास्टर के लिए रेडी है. किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए अलर्ट रहेंगे. 23 बेड एक फ्लोर पर, 20 दूसरे फ्लोर पर और इमरजेंसी वार्ड में चार बेड हैं.''

जरूरी हुआ तो मुफ्त में भी इलाज दिया जाएगा- डॉ. रश्मि

डॉक्टर रश्मि ने आगे जानकारी दी, ''किसी को सांस लेने में तकलीफ हो तो नेबुलाइजेशन थेरेपी दी जाएगी, ऑक्सीजन या अस्थमा का अटैक आता है तो भी हम तैयार है. अलग-अलग विभाग के 15 डॉक्टर काम कर रहे हैं. 30 नर्सिंग स्टाफ को अलग से तैयार रखा गया हैं. तीन एंबुलेंस अस्पताल में और दो साइट पर रहेंगी.'' डॉ. रश्मि ने कहा कि उनका अस्पताल समाज सेवा लिए तैयार है, अगर जरूरी हुआ तो मुफ्त में भी इलाज दिया जाएगा.

फेलिक्स अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के प्रमुख ने यह कहा

फेलिक्स अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के प्रमुख डॉक्टर सलिल ने कहा, ''इमरजेंसी वार्ड की क्षमता डबल कर दी गई है. सीनियर डॉक्टर, आईसीयू, रेडियोलॉजी और ब्लड बैंक, सबको हाई अलर्ट पर रखा गया है. कोड येलो होता है तो सब तैयार हैं. दवाइयां और फर्स्ट एड सब तैयार है. आईसीयू के 5 क्रिटिकल बेड भी तैयार हैं.''

ये भी पढ़ें

Explained: जब दिग्गज कंपनी Supertech के खिलाफ आम लोगों ने छेड़ी जंग, 11 साल बाद जमींदोज़ हो रहा ट्विन टावर

RSS की 'कठपुतली' बताए जाने पर CM बोम्मई ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget