एक्सप्लोरर

Heatwave Alert: हीटवेव से हो गए हैं परेशान तो ये अपनाए उपाय, एक्सपर्ट्स ने चेताया

Heatwave Precaution Tips: तेज धूप और गर्मी का सितम जारी है. गर्मी के कारण कई जिलों के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

Heatwave Precaution Tips: गर्मी की शुरुआत हो गई है. गर्मी में हम सभी की जिम्मेदारी स्वास्थ्य के प्रति बढ़ जाती है. अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है और कीमत भी हमें कई बार चुकानी पड़ सकती है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) के अनुसार, भारत के उत्तर-पश्चिमी के कई हिस्सों में गर्मी के सामान्य तापमान से अधिक होने के कारण लगातार हीटवेव की स्थिति पैदा हो रही है.

चिल्ड्रन हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ शरवरी दाभाडे दुआ ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि प्रदूषण के तापमान में लगातार वृद्धि से पर्यावरण में भारी बदलाव हो रहा है. जिसके कारण बीते कुछ सालों से बहुत गर्म और उमस से भरी गर्मी हो रही है. हमारे शरीर में पसीने के रूप में तापमान को बनाए रखने की क्षमता है.

लक्षणों पर ध्यान दें तो गंभीर खतरों से बचा जा सकता है

दुआ ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह और गुर्दे की बीमारी जिन्हे हैं उनको हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक प्रभावित करता है. हीट स्ट्रोक के गंभीर होने से पहले मामूली से मामूली लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो गंभीर खतरों से बचा जा सकता है. बेहोशी, सीने में दर्द, पेशाब में कमी और गंभीर थकान के आने पर आप डॉक्टर से चेकअप जरूर करें.

वहीं लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल के निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में तापमान लगभग 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है. शरीर के पानी के कमी को दूर करने के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेना चाहिए जैसे नारियल पानी, जूस, लस्सी और अधिक पानी पिएं.

डॉ सुरेश ने कहा कि गर्मी के समय आप घर से बाहर निकले तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. धूप में जाते समय अपने सिर को ढक कर रखें. ज्यादा देर तक धूप में न रहें. इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है.

हीटवेव से बचने के लिए क्या करें ?

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में जाने से बचे.
  • प्यास न लगी हो तब भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
  • हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहने.
  • धूप में बाहर जाते समय चश्मा, छाता/टोपी चप्पल का प्रयोग करें.
  • गर्मी में शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड जैसे पदार्थ का उपयोग करने से बचे. 
  • यदि आप का जी मचल रहा है या बेहोशी या बीमार महसूस कर रहें हैं तो डॉ से संर्पक जरूर करें.
  • जानवरों को पानी पीने के लिए छाव में पानी अवश्य रखें.

ये भी पढ़े- NIA Action: जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुखिया के बेटों की संपत्ति सीज, जानें कौन है सैयद सलाहुद्दीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget