एक्सप्लोरर

चिराग पासवान से लेकर तेजस्वी यादव तक...PK के कैसे हैं विरोधियों से संबंध? चुनाव से पहले कर दी ये भविष्यवाणी

Bihar Politics: बिहार की राजनीति को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर काफी सक्रिय हैं. जहां पीके पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं.

Prashant Kishor Exclusive: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की चर्चा इन दिनों बिहार के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है. बिहार की राजनीति को लेकर वो काफी सक्रिय हैं. पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं, बिहार की राजनीति के साथ-साथ कई मुद्दों को लेकर उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस बातचीत में जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान से लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की.

ABP न्यूज से बातचीत में जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि बिहार के दो नेता तेजस्वी और चिराग को आप कहां देखते हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने जवाब देते हुए कहा कि देखिए बिहार की राजनीति में चिराग पासवान नहीं हैं. ऐसे में चिराग पासवान से मेरी अच्छी दोस्ती भी है और वो अच्छे शख्स भी हैं.

'चिराग ने जमीन पर उतरकर नहीं किया बड़ा प्रयास'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि फिलहाल, चिराग पासवान अपने प्रयास में लगे हुए हैं. मगर, बिहार में जमीन में उतरकर उन्होंने कोई बहुत बड़ा प्रयास नहीं किया है. हमारी बातचीत होती रहती है, लेकिन वो बीजेपी के साथ हैं इसलिए उनकी प्राथमिकताएं अलग हैं.

तेजस्वी यादव पर क्या बोले PK?

वहीं, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव पर बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरे लिए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लड़के हैं. साथ ही विशुद्ध तौर पर जाति की राजनीति करते हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी समझ को बेहतर करने का कोई बहुत बड़ा प्रयास नहीं किया है. हालांकि, विपक्ष के नेता के तौर पर सदन में भाषण देना और समाज को समझना दोनों अलग बाते हैं. जहां लालू यादव की समझ की बात है तो उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में 20 से 40 साल तक संघर्ष किया है.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि ये इसलिए नेता है क्योंकि, उनके पिता नेता हैं. उनकी पहचान तो यही है कि वो लालू प्रसाद यादव के लड़के हैं.

जन सुराज का मुकाबला NDA से होगा- PK

इस दौरान जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि बिहार में जन सुराज की चुनौती किससे है? इस पर जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का मुकाबला सिर्फ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से ही है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में जनसुराज सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें: पत्नी या माता-पिता...शहीद जवान की पेंशन पर किसका अधिकार? संसद में सरकार ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget