एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: पीके ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, वीडियो शेयर कर व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने बिहार पहुंचे लोगों के क्वारंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो शेयर किया. पीके ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.

नई दिल्ली: एक वक्त में नीतीश कुमार के करीबियों में गिने जाने वाले रणनीतकार और पूर्व जेडीयू नेता प्रशांत किशोर अब नीतीश को आड़े हाथों लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. पीके ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार लौटे लोगों को एक जगह बंद हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के जरिए पीके ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही उनसे इस्तीफा देने की भी मांग की.

प्रशांत किशोर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के सरकारी प्रयासों की एक और भयावह तस्वीर. भारी तकलीफ और मुसीबतों को झेलकर देश के कई हिस्सों से बिहार पहुंचने वाले गरीब लोगों के लिए नीतीश कुमार की सोशल डिस्टेंस और क्वारंटाइन की ये व्यवस्था दिल दहलाने वाली है."

पीके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कई लोग एक जगह बंद हैं. उनमें से एक व्यक्ति रोता हुआ बाहर निकालने की गुहार लगाता नजर आ रहा है. उसका कहना है कि वो अहमदाबाद से आया है और उसे सिवान जाना है. वीडियो में उसके अलावा कई लोग रोते हुए बाहर निकालने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं.

ये वीडियो शेयर करते हुए पीके ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की. बता दें कि इस साल जनवरी में जेडीयू ने प्रशांत किशोर को पार्टी से निकाल दिया था. जिसके बाद से पीके नीतीश कुमार पर कई बार हमलावर होते नजर आए.

ये भी पढ़ें

यूपी के एक गांव का नाम है ‘कोरौना’, गांव वालों ने कहा- ‘लोग मजाक में पूछते हैं तुम जिंदा कैसे हो?’ यूपी: कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कर समोसे मंगाने वाले से पुलिस ने करवाई नाली साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget