एक्सप्लोरर

मुस्लिमों संग क्या करें? UCC लाने के लिए प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार को दिया फॉर्मूला

Prashant Kishor On UCC: प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र में ये अपेक्षा ली जाती है कि जब आप कानून बनाते हैं तो उन सभी समूहों या लोगों को विश्वास में लें जो उससे प्रभावित हो सकते हैं.

Prashant Kishor On UCC: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने कहा, "जब तक मुस्लिम आबादी, जो कि देश की आबादी का 20 फीसदी है, उनके भरोसे में नहीं लिया जाएगा, तब तक कानून में बदलाव नहीं किया जा सकता है. जैसा कि हमने CAA-NRC को लेकर देखा, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. जब तक सरकार इस कानून से प्रभावित होने वाले लोगों को विश्वास में नहीं लेती, कानून लागू नहीं किया जा सकता."

किसान आंदोलन का किया जिक्र

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "केंद्र सरकार ने किसानों को लेकर कानून बनाया था, उसमें तो हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं थी. जब किसानों को विश्वास में लिए बगैर सरकार ने कानून बना दिया तो इसका नतीजा ये हुआ कि सरकार का कानून वापस लेना पड़ा. अगर उन्होंने यूसीसी को लेकर कानून बना भी दिया तो लागू नहीं कर पाएंगे. लोकतंत्र में आपसे ये अपेक्षा ली जाती है कि जब आप कानून बनाते हैं तो उन सभी समूहों या लोगों को विश्वास में लें जो उससे प्रभावित हो सकते हैं."

पीएम मोदी कर चुके हैं UCC की बात

78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का जिक्र किया था. पीएम मोदी ने कहा था, हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूसीसी को लेकर चर्चा की है. अनेक बार आदेश दिए हैं. देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है कि जिस सिविल कोड को लेकर हम जी रहे हैं, वो सचमुच में एक कम्युनल और भेदभाव करने वाला है.

इससे पहले गया में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था, "बिहार में दलित के बाद जिसकी स्थिति सबसे अधिक खराब दिखी वो मुसलमान भाईयों के गांव में दिखी. जो भी आपको बीजेपी का हराता दिखता है आप उसके साथ हो जाते हैं. वो आदमी अच्छा, खराब है, आपके बच्चों का भविष्य बनाएगा या नहीं ये सब आप नहीं सोचते हैं. आप जिसको हरा रहे हैं वो तो आपको परेशान कर ही रहा है, लेकिन जिसको जिताने के लिए आपने वोट दिया वो भी आपकी इज्जत नहीं कर रहा है."

ये भी पढ़ें : खुद किया पेंट! दिए बनाने लगे राहुल गांधी तो हाथ पोंछने लगीं कुम्हारन अम्मा- 'मेरे बच्चे की तरह है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget