एक्सप्लोरर

Bihar Politics: इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से की मुलाकात, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा अगर बीजेपी अस्थिरता पैदा करने या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे.

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पटना में राबड़ी आवास पर पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने यहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात की है. कुछ देर पहले ही नीतीश कुमार ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दिया है. नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. इसके बाद वे राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मिलने आए. 

पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे जहां दोनों की बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए. बैठक में कांग्रेस और वाम दल भी मौजूद रहे. इससे पहले आज बिहार के सियासी संकट को लेकर बैठकों का दौर चला. सबसे पहले जेडीयू के सांसदों और विधायकों की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार ने बीजेपी पर सहयोगियों को अपमानित करने और साजिश करके जेडीयू को कमजोर का आरोप लगाया. 

बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का किया एलान

नीतीश कुमार ने बैठक के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का एलान किया. राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक इस आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए. जदयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वे नीतीश कुमार को उनके फैसले में समर्थन देना जारी रखेंगे. सूत्रों के मुताबिक जदयू के कई विधायकों ने आज की बैठक में नीतीश कुमार से कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन ने उन्हें 2020 से कमजोर कर दिया है. 


Bihar Politics: इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी से की मुलाकात, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

महागठबंधन करेगा नीतीश कुमार का समर्थन

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर राजद (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन की एक बैठक हुई, जिसमें भाकपा-माले और कांग्रेस (Congress) के नेता शामिल थे. बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों, एमएलसी और राज्यसभा सांसद ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और उनके समर्थन का दावा किया. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने भी यादव को अपना समर्थन दिया है. राजद के नेतृत्व वाले विपक्ष ने कहा है कि वह जेडीयू और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन करेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब महागठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- देश आपका इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget