एक्सप्लोरर

Exclusive: नीतीश के आने से होगा NDA को नुकसान, फिर क्यों कराई मोदी-शाह ने घर वापसी, प्रशांत किशोर ने खोला राज

Prashant Kishor Interview: जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से बीजेपी के वर्कर जानते हैं कि इसका फायदा नहीं होगा.

Lok Sabha Election 2024: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया कि जेडीए अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए में वापस इस कारण लाया गया है क्योंकि बीजेपी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'  को झटका देना चाहता था. 

प्रशांत किशोर ने कहा, ''बीजेपी की कार्यशैली यह नहीं है कि वो ओवर कॉन्फिडेंस हो जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह या फिर बीजेपी के नेतृत्व की कार्यशैली यह नहीं है कि जीतने वाले हैं तो बैठ जाओ. बिहार में देख लीजिए नीतीश कुमार को लेकर आए. बीजेपी के समर्थक से निजी तौर पर सवाल करिए तो वो कहेंगे कि इसका नुकसान है. फिर महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण को लेकर आए हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा के नजरिए से देखेंगे तो नीतीश कुमार को लाना तो बीजेपी को नुकसान है. इसके बाद भी नीतीश कुमार को इस कारण लेकर आए क्योंकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को झटका देना है. दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटका देते हुए एनडीए में वापसी कर ली और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा? 
प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य के चुनाव को सीधा लोकसभा चुनाव से जोड़ना गलत है. साल 2018 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी चुनाव हार गई, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. 

उन्होंने आगे कहा कि  कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद बड़ा अवसर जरूर था, लेकिन आपने (कांग्रेस) प्रयास नहीं किया. आप चुपचाप बैठ गए. आठ महीने में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की छह से सात बैठक की. ये राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सबसे गलत समय है. 

ये भी पढ़ें- 21वीं सदी के भारत ने छोटा सोचना छोड़ दिया, दुनिया भी साथ चलने में देख रही फायदा- बोले PM नरेंद्र मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget