एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात

बीजेपी और शिवसेना के बीच लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के अधर में लटकने के मद्देनजर राजनीतिक रणनीतिकार और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंगलवार को मुलाकात की.

मुंबई: बीजेपी और शिवसेना के बीच लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के अधर में लटकने के मद्देनजर राजनीतिक रणनीतिकार और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंगलवार को मुलाकात की. शिवसेना और जेडीयू दोनों, बीजेपी नीत राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं.

प्रशांत किशोर को 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के साथ 'चाय पे चर्चा' जैसी अभिनव रणनीतियों को बनाने का श्रेय दिया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि किशोर की रणनीतियों ने 2014 के चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत में योगदान दिया था. वह फिलहाल जेडीयू के उपाध्यक्ष हैं.

किशोर ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जेडीयू हिस्से के तौर पर हम आगामी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने में मदद और इससे भी आगे के लिए महाराष्ट्र में आप जैसी शक्ति के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं.’’

किशोर ने शिवसेना की युवा इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की बांद्रा में अपने आवास ‘मातोश्री’ में उनका स्वागत करने वाली तस्वीर को भी रिट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उद्धवजी आपकी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद.’’

इससे पहले दोपहर में, आदित्य ने ट्वीट किया था, ‘‘ आज उद्धव ठाकरे जी और मैंने एक खास व्यक्ति के साथ दोपहर का भोज किया. प्रशांत किशोर जी के साथ अच्छी बातचीत हुई.’’

उद्धव ठाकरे के एक करीबी सहायक ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को छोड़कर 2014 से बीजेपी का कोई वरिष्ठ नेता शिवसेना प्रमुख के आवास पर नहीं आया है. शाह दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के बारे में बातचीत करने के लिए गए थे. शिवसेना नेताओं ने उद्धव और किशोर के बीच मुलाकात का विवरण देने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- AAP को अलका लांबा का जवाब, बोलीं- ‘पार्टी छोड़ने के लिए मुझे कारण खोजने की जरूरत नहीं’ जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर अब शिवसेना के लिए करेंगे काम, पहले बीजेपी-कांग्रेस को मिल चुका है PK का साथ CBI Vs ममता: SC का आदेश- राजीव कुमार से शिलांग में हो पूछताछ, गिरफ्तार नहीं करेगी एजेंसी रोहित शर्मा, चहल को कर रहे थे ट्रोल, लेकिन 'गुगली' के आगे खुद हुए बोल्ड प्रियंका गांधी को कांग्रेस दफ्तर में राहुल के बगल वाला कमरा मिला, आजाद और वोरा को शेयर करना होगा ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
Xप्लेन: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर CEO बनने पर विपक्ष ने उठाए सवाल, किसने क्या कहा
Xप्लेन: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर CEO बनने पर विपक्ष ने उठाए सवाल, किसने क्या कहा

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget