एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, मीटिंग में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

Prashant Kishor Meets Rahul Gandhi: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की.

Prashant Kishor Meets Rahul Gandhi: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. अटकलें लगाई जा रही है कि राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने पंजाब को लेकर चर्चा की. हालांकि पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात को पंजाब से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. ध्यान रहे कि कुछ दिनों पहले ही किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी. 

कुछ महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था और इसके बाद किशोर ने विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठकें की थी. 

चुनावी राज्य पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस कलह से जूझ रही है. इसे खत्म करने को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी है. कुछ सप्ताह पहले सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बिजली सहित विभिन्न मुद्दों पर मोर्चा दिया था. सिद्धू का कहना था कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी कारगर कदम नहीं उठाए गए.

ध्यान रहे कि पिछले महीने प्रशांत किशोर ने तीन बार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी. पवार के साथ इन बैठकों ने विपक्षी दलों के बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी थी. 

बता दें कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की और तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इससे पहले आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रशांत किशोर रणनीति बना चुके हैं.

बंगाल: BJP के 8 विधायकों ने विधानसभा समितियों के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, मुकुल रॉय की नियुक्ति का किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget