एक्सप्लोरर

NCP प्रमुख शरद पवार से मिले प्रशांत किशोर, 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना

Prashant Kishor Meeting With NCP Chief Sharad Pawar: यह मुलाकात मुंबई में शरद पवार के घर पर सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई. वैसे एनसीपी की ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है.

मुंबई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बतौर रणनीतिकार काम न करने का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित घर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक 2024 में पीएम मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा इसे लेकर विपक्षी दलों के बीच चर्चा हो रही है. इस बीच प्रशांत किशोर और पवार की मुलाकात कई मायने में हम हैं.

शिवसेना नेता संजय राउत कुछ दिनों पहले यूपीए-2 को लेकर अपनी बात रख चुके हैं. कांग्रेस के बिना यूपीए-2 का गठन करने को लेकर विपक्षी दलों में चर्चा हो रही है. सबसे बड़ी वजह है कांग्रेस पार्टी में फिलहाल नेतृत्व की कमी. ऐसे में विपक्ष नेतृत्व ताकतवर मोदी और बीजेपी के सामने कौन-कौन से चेहरे हो सकते हैं इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. प्रशांत किशोर अब तक नरेंद्र मोदी, जगन मोहन रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के लिए भी बतौर रणनीतिकार काम कर चुके हैं.

यह मुलाकात मुंबई में शरद पवार के घर पर सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई. वैसे एनसीपी की ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है. बीते दिनों शरद पवार की तबीयत काफी खराब थी. इसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी. शरद पवार के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आज लंच भी साथ में करेंगे.

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस 2024 में साथ लड़ सकते हैं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने सहयोगी दल शिवसेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उस पर भरोसा किया जा सकता है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और पवार की पिछले सप्ताह बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की पृष्ठभूमि में एनसीपी अध्यक्ष के ये बयान आए हैं.

एनसीपी के 22वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) अगले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने संकेत दिया कि तीनों दल 2024 में होने वाले चुनाव साथ में लड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, 24 घंटे में 3403 संक्रमितों की मौत

Explainer: आखिर क्यों बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमत? सरकारें कितना टैक्स लेती है, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget