एक्सप्लोरर

Explained: इस साल अब तक 48 बार बढ़ी हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आखिर सरकारें कितना टैक्स लेती है, जानिए सबकुछ

देश की आम जनता इन दिनों पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है. केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर बेतहाशा टैक्स लगा रही है. आधे से ज्यादा पैसा सरकार को टैक्स के रूप में जाता है.

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत देश के हर आम नागरिक की जेब पर असर डालती है. आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. 100 से ज्यादा जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. पेट्रोल डीजल की अनियंत्रित बढ़ती कीमतों के विरोध में ही आज कांग्रेस पार्टी पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रही है. आखिर क्यों बढ़ रही है पेट्रोल-डीजल की कीमत? सरकारें कितना टैक्स लेती है? इस बारे यहां सबकुछ जानिए.

मई-जून में कितनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत
मार्च-अप्रैल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमत थमी रहीं. दो मई को चुनाव नतीजे आने के बाद चार मई से दाम बढ़ना फिर शुरू हो गए. मई में कुल 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ. दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. वहीं जून में अबतक 6 बार दाम बढ़ चुके हैं. जून में पेट्रोल 1.66 रुपये जबकि डीजल 1.60 रुपये महंगा हुआ है. साल 2021 में अब तक कीमतें 48 बार बढ़ी हैं. इस दौरान पेट्रोल 12.14 रुपये महंगा हुआ.

मार्च-अप्रैल में कम हुए थे पेट्रोल-डीजल के रेट 
मार्च और अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. 15 अप्रैल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था. मार्च में पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे. मार्च में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी. 

पिछले 7 सालों में कितना बढ़ा दाम?
हर साल पेट्रोल-डीजल महंगा ही होता जा रहा है. लेकिन पिछले सात सालों में कीमतों में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है. इस दौरान पेट्रोल-डीजल में 30-35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

  • 2014-15- पेट्रोल 66.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 50.32 रुपये प्रति लीटर
  • 2015-16- पेट्रोल 61.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 46.87 रुपये प्रति लीटर
  • 2016-17- पेट्रोल 64.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 53.28 रुपये प्रति लीटर
  • 2017-18- पेट्रोल 69.19 रुपये प्रति लीटर, डीजल 59.08 रुपये प्रति लीटर
  • 2018-19- पेट्रोल 78.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 69.18 रुपये प्रति लीटर
  • 2019-20- पेट्रोल 71.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 60.02 रुपये प्रति लीटर
  • 2020-21- पेट्रोल 76.32 रुपये प्रति लीटर, डीजल 66.12 रुपये प्रति लीटर
  • 11 जून 2021- पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 86.75 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स वसूल रही हैं सरकारें?
सरकार का कहना है कि दाम तो अंतर्राष्ट्रीय कीमतों की वजह से बढ़ रहे हैं. लेकिन असल में एक लीटर पेट्रोल पर केंद्र और राज्य सरकारें आपकी जेब से टैक्स के रूप में पैसा वसूल रही हैं. पेट्रोल पर केंद्र सरकार राज्यों के मुकाबले ज्यादा टैक्स ले रही है. राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया बिक्री कर या वैट हर राज्य में अलग-अलग होता है. औसतन राज्य सरकारें एक लीटर पेट्रोल पर करीब 20 रुपये और केंद्र सरकार करीब 33 रुपये टैक्स लेती है. यानी कि पेट्रोल-डीजल पर जनता का आधे से ज्यादा पैसा सरकार को टैक्स के रूप में जा रहा है.

ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े दाम, पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, 24 घंटे में 3403 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget