एक्सप्लोरर

JDU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले- निराश हूं कि पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया

नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को आज लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया. इसके बाद सदन में बिल पर चर्चा शुरू हुई. इस बिल का लोकसभा में एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने समर्थन किया है

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को आज लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया. इसके बाद सदन में बिल पर चर्चा शुरू हुई. इस बिल का लोकसभा में एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने समर्थन किया है. इसके बाद अब जेडीयू में सबकुछ ठीक है ऐसा लग नहीं रहा है और इस बात को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के ट्वीट से बल मिला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह इस बिल पर पार्टी के समर्थन को देखकर निराश हैं.

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वह निराश है कि जेडीयू ने नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया है जो धर्म के आधार पर नागरिकता देती है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी के संविधान के खिलाफ है जिसके पहले ही पन्ने पर धर्मनिरपेक्ष शब्द तीन बार लिखा हुआ है और जिस पार्टी के नेतृत्वकर्ता गांधीजी के आदर्शों पर चलते हैं.

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बिल को पेश करते हुए कहा कि इसके पीछे कोई भी राजनीतिक एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड की तरह मणिपुर को भी नागरिकता संशोधन विधेयक से छूट मिली हुई है. गृहमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी दस्तावेज के बिना भी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी.

सदन में आज एक वक्त ऐसा भी आया जब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिल पर पार्टी का पक्ष रखते हुए बोलने के दौरान ही सीएबी बिल की कॉपी फाड़ दी. उन्होंने कॉपी फाड़ने से पहले कहा, ''महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में नागरिकता कार्ड को फाड़ा था और मैं आज इस विधेयक को फाड़ता हूं. इसके बाद उन्होंने विधेयक की प्रति फाड़ दी.''

असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी फाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
Live: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, सरकार हो बर्खास्त
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस बोली- दिल्ली में आपातकाल, बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget