एक्सप्लोरर

13 जून को फाइव स्टार में कांग्रेस का इफ्तार, प्रणब मुखर्जी और केजरीवाल को न्योता नहीं

कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग इस इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहा है. कांग्रेस ने सभी से अपील की है कि अगर वक्त की कमी चलते ना आ पाएं तो प्रतिनिधि को जरूर भेजें.

नई दिल्ली: ईद से ठीक पहले 13 जून को कांग्रेस पार्टी दिल्ली के फाइव स्टार ताज होटल में इफ्तार का आयोजन कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस इफ्तार में विपक्ष के बड़े-बड़े चेहरों को आमंत्रित किया जा रहा है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के इस इफ्तार में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं भेजा गया है.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी के इफ्तार में पूर्व राष्ट्रपति/उपराष्ट्रपति को बुलाना उचित नहीं है. वैसे भी इफ्तार में कांग्रेस ने विपक्ष के नेताओं यानी राजनीतिक सहयोगियों को आमंत्रित किया है. यानी कहीं ना कहीं इफ्तार का मिजाज सियासी है.

आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे प्रणब मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस नेता रहे प्रणब मुकर्जी हाल ही में आरएसएस के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. प्रणब मुखर्जी का इस कार्यक्रम में जाना पूरे देश में चर्चा का विषय था. कांग्रेस के पार्टी के करीब तीस नेताओं ने चिट्ठी लिखकर उनके इस कार्यक्रम में ना जाने की अपील की थी. प्रणब मुखर्जी की बेटी ने भी नाराजगी जाहिर की थी. हालांकि आरएसएस कार्यक्रम में दिए उनके भाषण की कांग्रेस ने जमकर तारीफ की थी. कांग्रेस ने कहा था कि प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस और बीजेपी को आईना दिखा दिया.

केजरीवाल से किनारा कर रही कांग्रेस एक ओर जहां कांग्रेस 2019 के लिए पूरे विपक्ष को साथ लाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी से किनारा करती नजर आ रही है. कांग्रेस को लगता है कि अगर केजरीवाल से हाथ मिलाएंगे तो उन्हें दिल्ली में नुकसान होगा. कुछ दिन पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने आवास पर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को डिनर पर बुलाया था. इस डिनर में कांग्रेस ने केजरीवाल से किनारा किया था. डिनर में शामिल हुए सभी नेताओं को 13 जून को होने वाले इफ्तार में बुलाया है.

दो साल बाद हो रही है इफ्तार पार्टी पिछले दो सालों में कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया था. माना गया कि 'मुस्लिम-परस्त' छवि से निकलने के लिए रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया. हालांकि पिछले दो रमजानों के दौरान पार्टी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गरीब मुसलमानों के बीच भोजन सामग्री वितरित किया था. लेकिन अब सम्भवतः इफ्तार का ये सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है.

सूत्रों के मुताबिक इस बार इफ्तार आयोजित करने की पहल अल्पसंख्यक विभाग ने की थी. पिछले दिनों ही राहुल गांधी ने नदीम जावेद को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमान सौंपी है. राहुल गांधी का समय तय होने के बाद इफ्तार की तारीख 13 जून को तय की गई. विपक्ष के नेताओं के अलावा परंपरा के अनुरूप विभिन्न देशों के दूतावासों को निमंत्रण भेजा जा रहा है.

सावधानी बरत रही है कांग्रेस जाहिर है दो साल के बाद होने जा रहे कांग्रेस के इफ्तार में जिस तरह विपक्ष के बड़े चेहरों के जुटने की बात हो रही है उससे साफ है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ये मुस्लिम समाज तक एक संदेश पहुंचाने की कोशिश भी है. हालांकि कांग्रेस इस मामले में काफी सावधानी बरत रही है कि वो किसी भी धर्म विशेष की तरफ झुकी हुई नजर ना आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget