एक्सप्लोरर

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद पांडुरंग सावंत राज्य में बीजेपी-नीत गठबंधन सरकार के नए मुख्यमंत्री होंगे. गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई और एमजीपी के सुदीन धावलीकर को उपमुख्यमंत्री पद देने पर भी फैसला.

पणजी: गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद पांडुरंग सावंत राज्य में बीजेपी-नीत गठबंधन सरकार के नए मुख्यमंत्री होंगे. सीएम के तौर पर उन्हें राज्यपाल मृदला सिन्हा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. वहीं, सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई और एमजीपी के सुदीन धावलीकर को उपमुख्यमंत्री पद देने पर भी फैसला किया गया है.

विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो के मुताबिक, इससे पहले प्रमोद सावंत के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का नाम भी गोवा के मुख्यमंत्री पद के संभावितों में शामिल किया गया था. लोबो ने कहा था, “हम जल्द ही गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे. हम अपने गठबंधन सहयोगियों को भरोसे में लेने के बाद यह करेंगे.”

बता दें कि काफी समय से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कल निधन हो गया था. जिसके बाद बीजेपी विधायकों और सहयोगियों में नया नेता चुनने को लेकर चर्चा चल रही थी. चर्चा का नेतृत्व करते हुए नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा पहुंचे थे.

गोवा का राजनीतिक समीकरण

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं और अभी विधानसभा में कुल 36 विधायक हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए 19 विधायक की जरूरत है. सूबे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है.

कांग्रेस- 14 विधायक बीजेपी -12 विधायक जीएफपी- 3 विधायक एमजीपी- 3 विधायक निर्दलीय- 3 विधायक एनसीपी- एक विधायक

बीजेपी के साथ कौन-कौन है?

बीजेपी को जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय का समर्थन हासिल है. यानि कुल 21 विधायक बीजेपी के साथ हैं. कांग्रेस ने भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

यह भी पढ़ें- मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर प्रियंका का हमला, कहा- ‘राहुल ठीक कहते हैं अमीरों का होता है चौकीदार’ यूपी में 7 सीटें छोड़ने पर मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा

जस्टिस पिनाकी घोष हो सकते हैं पहले लोकपाल, जयललिता से लेकर आडवाणी तक पर सुनाए फैसले

बीजेपी विधायक ने कहा- प्रमोद सावंत या विश्वजीत राणे होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget