एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों पर विरोध जारी, किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण सरकार को वापस लौटा दिया है.

नई दिल्ली: देश में किसानों की ओर से लगातार कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही है. इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण सरकार को वापस लौटा दिया है.

पिछले करीब एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों को वापस ले. इसको लेकर किसान और केंद्र सरकार के बीच बैठक भी हुई, जो कि बेनतीजा रही. इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान सरकार को वापस लौटा दिया है.

राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

अपने सम्मान को लौटाते हुए प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है. करीब तीन पन्नों की इस चिट्ठी में प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया है. इसके साथ ही सरकार की ओर से किसानों पर की गई कार्रवाई की भी निंदा की गई है. साथ ही चिट्ठी में ही उन्होंने अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस लौटाने की बात कही है.

अकाली दल का विरोध

बता दें कि अकाली दल की ओर से लगातार केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है. इससे पहले कृषि कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में अकाली दल ने किसानों का समर्थन करते हुए एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था. वहीं अब प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान सरकार को वापस लौटा दिया है.

यह भी पढ़ें:

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर की आवाजाही पर पड़ा असर, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी क्या है नोएडा: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल जारी, 8वें दिन भी दिल्ली सीमा पर डटे हैं किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget